Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

तहसील प्रशासन की ओर से आपदा प्रबंधन शिविर का हुआ आयोजन आपदा से बचाव का दिया गया प्रशिक्षण

विशेष संवाददाता 26-07-2024
img-20240725-wa01833339417893863763800.jpg

जमानिया। तहसील क्षेत्र के मलसा गांव स्थित श्री शिव पूजन इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्राधिकरण के निर्देश पर तहसील प्रशासन की ओर से शुक्रवार को आपदा प्रबंधन शिविर का आयोजन किया गया व मॉक ड्रिल भी किया गया।
इसमें अग्निशमन‚ स्वास्थ्य‚ पशु पालन‚ पुलिस‚ पंचायती राज‚ यातायात‚ विद्‍युत‚ शिक्षा विभाग ने छात्र– छात्राओं सहित ग्रामीण अंचल के लोगो को आपदा प्रबंधन की जानकारी दी ।
विद्यालय परिसर में उपजिलाधिकारी अभिषेक कुमार ने बाढ़ से बचाव, सर्पदंश, भूकंप, आकाशीय बिजली‚ आग आदि आपदाओं से बचाव की जानकारी देते हुए कहा कि आपदा आने पर घबराने की जगह से मुसीबत का सामना करना चाहिए। उन्होंने एक एक कर आपदाओं के समय पीड़ितों के बचाव आदि के तरीके बताए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ.रविरंजन ने कहा कि बाढ़ के दौरान प्रभावित गांवों के लोगों को टॉर्च, किरासन तेल, रेडियो, दवा, इमरजेंसी लाइट, सूखे अनाज आदि का प्रबंध कर लेना चाहिए। जबकि बारिश दौरान आकाशीय बिजली के गिरने का डर रहता है। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का प्रयोग बंद कर देना चाहिए। जबकि पेड़ों के नीचे शरण नहीं लेना चाहिए। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ सर्वेश कुमार ने कहा कि बाढ़ के समय पशुओं को ऊंचे स्थान पर रखे और चारा‚ भूसा आदि की पर्याप्त व्यवस्था रखें। इस दौरान विभिन्न विभाग की ओर से स्टॉल एवं मॉक ड्रिल की गई। जिसमें जानकारी दी जा रही थी। इस अवसर पर एबीएसए सुरेन्द्र पटले‚ तहसीलदार राम नरायन वर्मा‚ नायब तहसीलदार राजीव कुमार‚ बीडीओ बृजेश अस्थाना‚ राम नारायण यादव‚ अशोक यादव  आदि विभिन्न विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: कैंडल मार्च निकालकर वीर शहीदों को किया गया याद
Next: बालू माफियाओं के खिलाफ एक्शन मूड में दिखे उपजिलाधिकारी

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.