Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

मुख्तार अंसारी गैंग के सहयोगी की पच्चास लाख की संपत्ति कुर्क

विशेष संवाददाता 17-08-2024
IMG-20240817-WA0215.jpg

गाजीपुर। पुलिस द्वारा अंतरप्रांतीय गैंग नं. 191 के माफिया मरहूम मुख्तार अंसारी के प्रमुख सहयोगी व उ0प्र0 गैगेस्टर एक्ट थाना कासिमाबाद गाजीपुर के अभियुक्त रेयाज अंसारी (वर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष ),व उनकी पत्नी निकहत परवीन के द्वारा आपराधिक कृत्यों से अर्जित की गयी अचल सम्पत्ति को कुर्क किया गया। रेयाज अहमद अंसारी पर सात तथा निकहत परवीन पनी रेयाज अहमद अंसारी पर गैगेस्टर एक्ट सहित तीन मुकदमे दर्ज हैं. अपराध व अपराधियों के विरुद्ध अवैध तरीके से धन, भू-सम्पत्ति व अचल सम्पत्ति अर्जित करने वाले माफियाओं के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अंतरप्रान्तीय गैंग सरगना मुख्तार माफिया मुख्तार अंसारी के प्रमुख सहयोगी अभियुक्त रेयाज अहमद अंसारी पुत्र अब्दुल मन्नान अंसारी निवासी वार्ड नं0 11 दक्खिन टोला बहादुरगंज थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर व सदस्य निकहत परवीन पत्नी रेयाज अहमद वार्ड नं0 11 दक्खिन टोला बहादुरगंज थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर, द्वारा वर्ष 2006 से उद्दापन/रंगदारी, धोखाधडी, जालसाजी, अपराधिक षडयन्त्र एवं अपराधिक अतिचार आदि गम्भीर प्रवृत्ति के आपराधिक कृत्य किये गये है। इसके द्वारा संगठित अपराधिक क्रियाकलाप स्वयं व अपने गैंग/परिवार के सदस्यों व सहयोगियों को आर्थिक व भौतिक लाभ पहुचाने के उद्देश्य के किया गया। अपराधिक कृत्यों से अर्जित सम्पत्ति को जिलाधिकारी गाजीपुर वाद संख्या 1223/2024 कम्प्यूटरी वाद संख्या डी 202414290001223 सरकार बनाम रेयाज अहमद अंसारी व अन्य के आदेश दिनांक 14 अगस्त 2024 के अनुपालन में आज दिनांक 17.08.2024 को अचल सम्पत्तियो को कुर्क कराया गया।
कुर्क की गयी सम्पत्ति में,अभियुक्त रेयाज अहमद अंसारी द्वारा अपनी पत्नी निकहत परवीन के नाम से दिनांक 13.02.2016 को वार्ड नं0 फैजुल्लागंज मोहल्ला रहीमनगर डिडौली जनपद लखनऊ में खसरा संख्या 198 का मिनजुमला प्लाट नं0 102ए में 1675 वर्ग फीट यानी 155.669 वर्ग मीटर जिसकी अनुमानित बाजारू कीमत लगभग पचास लाख रुपये है।

Post navigation

Previous: हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एन सी सी कैडेट्स की भर्ती प्रक्रिया सम्पन्न
Next: वाह रे! स्वास्थ्य विभाग,निजी अस्पताल के सामने गर्भवती महिला का शव रखकर किया सड़क जाम

संबंधित खबरें

IMG-20260819-WA0017
  • अपराध

जमानिया में 45 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 19-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260811-WA0026
  • अपराध

अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 11-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.