Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • घटना / दुर्घटना

बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही से किसान की हुई मौत

विशेष संवाददाता 23-09-2024
IMG-20240923-WA0228.jpg

गाजीपुर। विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही से आज एक वृद्ध किसान की विद्युत लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई।
यह दुर्घटना जखनियां क्षेत्र के जाहीं देउका गांव में सुबह करीब आठ बजे घटी। बताया गया कि गजराज चौहान अपने पालतू पशुओं के गोबर से भरी टोकरी लेकर अपने खेत में डालने जा रहे थे। उसी समय नीचे लटक रहे तार में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से उनकी मृत्यु हो गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गयी और लोग विभागीय अधिकारियों को कोसने लगे। उनका कहना था कि सैदपुर से सम्बद्ध झोटना पावर हाउस से गांव में बिजली आती है। वहीं विद्युत खम्भे से लगा तार ढीला होकर काफी समय से नीचे लटकता जा रहा था। उसे दुरुस्त कराने के लिए अनेकों बार विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों से निवेदन किया गया फिर भी विद्युत तार को ठीक नहीं किया गया। लोगों का कहना था कि विभाग के स्थानीय कर्मचारी लटकते तार को उपर करने के लिए पैसे की मांग कर रहे थे। पैसे न मिलने के कारण उन्होंने तार को नीचे लटकता ही छोड़ दिया। इसी के कारण विद्युत स्पर्शाघात से गजराज चौहान की मौत हुई है। घटना के सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Post navigation

Previous: पीजी कालेज की छात्रा रचना तिवारी व रितिका गुप्ता को राज्यपाल ने दिया गोल्ड मेडल
Next: दुराचारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

संबंधित खबरें

85 (2)
  • घटना / दुर्घटना

बेकाबू स्कॉर्पियो की चपेट में आए युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विशेष संवाददाता 08-06-2025
014 (8)
  • घटना / दुर्घटना

अज्ञात ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

विशेष संवाददाता 08-06-2025
01 (5)
  • घटना / दुर्घटना

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जलता ट्रेलर बना शोला, आधा दर्जन ट्रैक्टर जलकर खाक – बाल-बाल बचे चालक और सहायक

विशेष संवाददाता 07-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.