Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • धर्म ⁄ ज्योतिष

देव दीपावली की धूम : गंगा घाट पर हुई भव्य आरती, असंख्य दीपों से जगमग हुए घाट

विशेष संवाददाता 17-11-2024
10000574123786536442179856702.jpg

जमानियां। बलुआ घाट पर मां गंगा उत्तर वाहिनी पूजा समिति के तत्वावधान में धूम धाम व परंपरागत तरीके से देव दीपावली मनाई गई। इस दौरान घाटों को असंख्य दीपों से सजाया गया।
देव दीपावली पर्व पर देर शाम नगर स्थित जमदाग्नि-परशुराम गंगा घाट व चक्काबॉध गंगा घाट दीपकों की रोशनी से जगमगा उठा वही रंगोली प्रतियोगिता में बच्चीयों ने रंग-बिरंगे रंगों से रंगोली बनाकर घाट की शोभा बढ़ाई। जमदग्नि- परशुराम गंगा घाट पर 5100 दीपों के प्रकाश का अनुपम दृश्य ऐसा प्रतीत हो रहा था कि मानों स्वर्ग लोक पृथ्वी पर उतर आया हो।
देव दीपावली कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक ओमप्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह व विशिष्ट अतिथि क्षेत्रधिकारी रामकृष्ण तिवारी सहित समिति के लोगों ने माँ गंगा का विधि विधान से पूजन के पश्चयात मंत्रोच्चार के बीच 108 बत्तियों की विशाल ज्योत से मॉ गंगा की आरती किया व प्रसाद का वितरण किया गया। मां गंगा उत्तरवाहिनी सेवा समिति समिति के अध्यक्ष कमलचंद बाबा जी द्वारा सम्मानित अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। महिलाओं, बच्चों तथा युवाओं ने गंगा घाट के प्रत्येक सीढ़ी को दीपकों से सजा दिया व विभिन्न प्रकार की दीपकों की रोशनी व बच्चीयों द्वारा रंग-बिरंगे उपकरणों से उकेरी गई रंगोली से घाट पर अनुपम छठा विखेर दी। पर्व को यादगार बनाने के लिए युवाओं ने रंग बिरंगे पटाखे छोड़ा। पर्व पर सुबह से श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। गंगा स्नान कर लोगों ने पुण्य लाभ अर्जित किये। पर्व पर मंदिरों व घरों को दीपक की आकर्षक रोशनी से सजा दिया गया था तथा देवी देवताओं की विधि विधान से पूजा अर्चना की। रंगोली प्रतियोगिता में 4 से 12 वर्ष आयु वर्ग में प्रथम अराध्या वर्मा, द्वितीय नंदिनी, तृतीय कशिश व 13 से 20 वर्ष आयु वर्ग में प्रथम श्वेता सिंह, द्वितीय निशा कुमारी, तृतीय दिव्या बरनवाल तथा 21 से 30 वर्ष आयु वर्ग में प्रथम प्रिया शर्मा, द्वितीय रिंकू यादव, तृतीय चन्दा पाण्डेय ने प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में विजेताओं को मुख्य अतिथि मन्नू सिंह व नपा अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता द्वारा अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान मन्नू सिंह ने कहा कि बुराई को त्याग कर अच्छाई के मार्ग पर चलने से ही समाज बेहतर निर्माण हो सकता है। इस अवसर पर गिरीश राय, अनिल यादव, मुकेश यादव, सोनू गुप्ता, गोपाल जायसवाल, वैंकटेश जायसवाल, प्रमोद यादव, दिलीप वर्मा, सतीश वर्मा, सोनू सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: यातायात जागरूकता अभियान के तहत छात्र,छात्राओं को किया गया जागरूक
Next: डिवाइन ग्लोबल स्कूल : वार्षिकोत्सव पर बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

संबंधित खबरें

47 (2)
  • धर्म ⁄ ज्योतिष

डेढ़गावां के प्राचीन शिवाला मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा महायज्ञ का भव्य शुभारंभ, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

विशेष संवाददाता 08-06-2025
44
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
  • धर्म ⁄ ज्योतिष

शांति, भाईचारे और उल्लास के साथ मनाया गया ईद-उल-जुहा का पर्व

विशेष संवाददाता 07-06-2025
885
  • धर्म ⁄ ज्योतिष

गाजीपुर में ईद-उल-अजहा पर दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, सुरक्षा और सौहार्द का बेहतरीन उदाहरण

विशेष संवाददाता 07-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.