Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • घटना / दुर्घटना

जमानियाः हेतिमपुर में कार की टक्कर से ई-रिक्शा सवार पांच लोग घायल

विशेष संवाददाता 30-01-2025
71255

जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के हेतिमपुर गांव स्थित एक निजी विद्यालय के पास गुरुवार शाम करीब 4 बजे एक तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे ऑटो में सवार पांच लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, जमानिया रेलवे स्टेशन से पांच सवारी लेकर एक ई-रिक्शा स्थानीय कस्बे की ओर जा रहा था। हेतिमपुर गांव स्थित एक निजी विद्यालय के पास बने स्पीड ब्रेकर को देख कर ई-रिक्शा चालक ने ब्रेक लगाया, तभी पीछे से आ रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में राम रतन (29), लक्ष्मिना देवी (36), बुची देवी (50), मनीषा देवी (22) निवासी हरबल्लमपुर एवं सधिका देवी (55) निवासी शाहपुर लठिया घायल हो गए। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी, जिसके बाद घायलों को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। ऑटो चालक ने बताया कि स्पीड ब्रेकर पर वाहन धीरे किया गया था, तभी पीछे से आ रही कार ने टक्कर मार दी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अशेष नाथ सिंह ने बताया कि घटना की सूचना प्राप्त हुई है, लेकिन अभी तक कोई तहरीर दर्ज नहीं कराई गई है। तहरीर मिलने पर नियमसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Post navigation

Previous: जमानिया: गोवंश लदी पिकअप पलटी, सात गोवंश की मौत
Next: गाजीपुरः बेसिक शिक्षा योजनाओं की प्रगति समीक्षा बैठक संपन्न

संबंधित खबरें

85 (2)
  • घटना / दुर्घटना

बेकाबू स्कॉर्पियो की चपेट में आए युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विशेष संवाददाता 08-06-2025
014 (8)
  • घटना / दुर्घटना

अज्ञात ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

विशेष संवाददाता 08-06-2025
01 (5)
  • घटना / दुर्घटना

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जलता ट्रेलर बना शोला, आधा दर्जन ट्रैक्टर जलकर खाक – बाल-बाल बचे चालक और सहायक

विशेष संवाददाता 07-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.