Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

निर्माण कार्य में बाधा, मारपीट और धमकी का आरोप, पीड़ित ने पुलिस से की शिकायत

विशेष संवाददाता 06-02-2025
khabarlogo

जमानिया। थाना क्षेत्र के लोदीपुर खास में भूमि विवाद को लेकर पीड़ित मो. जाहिद सिद्दीकी ने थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि उनकी भूमि पर चल रहे निर्माण कार्य में अवरोध उत्पन्न किया, मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

पीड़ित मो. जाहिद सिद्दीकी निवासी लोदीपुर ने बताया कि उन्होंने मौजा लोदीपुर खास में भूमि खरीदी थी। जिसका दाखिल-खारिज पूरा हो चुका है। 4 फरवरी की सुबह करीब 8 बजे जब वे अपनी भूमि पर निर्माण कार्य करा रहे थे तभी  कानूनगो मोहल्ला निवासी कुछ लोग मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य रोकने लगे। पीड़ित के अनुसार विपक्षियों ने न केवल निर्माण कार्य रुकवाने की कोशिश की, बल्कि मारपीट भी की और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इतना ही नहीं, उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़ित ने घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग भी होने का दावा किया है। प्रभारी निरीक्षक अशेष नाथ सिंह ने बताया कि कानूनगो मोहल्ला के दो लोगो के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Post navigation

Previous: कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर और एएनएम के द्वारा कार्यों में लापरवाही बरतने पर मुख्य चिकित्साधिकारी ने दिया अल्टीमेटम
Next: पंचायत सहायकों ने अपनी मांगों को लेकर एडीओ पंचायत को सौंपा पत्रक

संबंधित खबरें

IMG-20260819-WA0017
  • अपराध

जमानिया में 45 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 19-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260811-WA0026
  • अपराध

अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 11-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.