Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • घटना / दुर्घटना

गाजीपुर में महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं की पिकअप पलटी, 23 घायल

विशेष संवाददाता 22-02-2025
021 (2)

गाजीपुर। बिहार के छपरा से प्रयागराज महाकुंभ स्नान के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की पिकअप गाजीपुर-वाराणसी फोरलेन पर सैदपुर थाना क्षेत्र के नसीरपुर के पास पलट गई। हादसे में 36 में से 23 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना शुक्रवार देर रात करीब 2 बजे हुई, जब चालक को झपकी आने के कारण पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायल श्रद्धालुओं के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस के अनुसार, वाहन के चालक की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। प्रशासन ने सड़क यात्रियों से सुरक्षित और सतर्कता पूर्वक वाहन चलाने की अपील की है।

Post navigation

Previous: अधिकारियों, कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए हेलमेट व सीट बेल्ट अनिवार्य
Next: गाजीपुर में भाजपा के गिरते ग्राफ पर शीर्ष नेतृत्व गंभीर

संबंधित खबरें

85 (2)
  • घटना / दुर्घटना

बेकाबू स्कॉर्पियो की चपेट में आए युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विशेष संवाददाता 08-06-2025
014 (8)
  • घटना / दुर्घटना

अज्ञात ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

विशेष संवाददाता 08-06-2025
01 (5)
  • घटना / दुर्घटना

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जलता ट्रेलर बना शोला, आधा दर्जन ट्रैक्टर जलकर खाक – बाल-बाल बचे चालक और सहायक

विशेष संवाददाता 07-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.