Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

एक तस्कर गिरफ्तार, असलहा बरामद

विशेष संवाददाता 25-02-2025
014 (15)

जमानियां। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में पुलिस के सख्त प्रयासों के बावजूद पशु तस्करी बेखौफ जारी है। इसी कड़ी में मंगलवार को पुलिस ने बरेसर नहर के समीप एक पिकअप वाहन से गोवंश बरामद किया। इस दौरान पुलिस ने एक पशु तस्कर को गिरफ्तार किया, जिसके पास से 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ, जबकि उसके अन्य साथी फरार हो गए।

पुलिस गोवंश से भरी पिकअप और तस्कर को कोतवाली लेकर आई, जहां आरोपी की पहचान धर्मराज बिंद (निवासी: आकुसपुर, नंदगंज थाना क्षेत्र) के रूप में हुई। सख्ती से पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता, गोवध निषेध कानून, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उसका मेडिकल परीक्षण कराया। न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेज दिया गया। बरामद गोवंशों को पुलिस ने निकटवर्ती गौ आश्रय केंद्र में भेज दिया, जहां उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। वहीं, बरामद पीकअप को पुलिस ने सीज कर दिया। फरार तस्करों की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है, लेकिन अभी तक उनकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। प्रभारी निरीक्षक अशेषनाथ सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक अशोक कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अजय कुमार और आरक्षी अरविंद पाल पशु तस्करों के खिलाफ चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि बरेसर नहर से गोवंश से भरी एक पीकअप बिहार ले जाने की फिराक में है। इस पर पुलिस ने इलाके में बैरिकेडिंग कर वाहनों की सख्त तलाशी शुरू कर दी। चेकिंग के दौरान एक पिकअप तेजी से आती दिखी, जिसे रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक ने वाहन भगाने का प्रयास किया। बैरिकेडिंग के कारण वाहन भाग नहीं सका और पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ जारी

पुलिस ने मौके से एक पशु तस्कर को असलहे और कारतूस के साथ धर दबोचा। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें क्रूरता से रखे गए आठ गोवंश बरामद किए गए। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब फरार तस्करों की धरपकड़ में जुटी हुई है।

Post navigation

Previous: रोहित कुमार ने राष्ट्रीय रैंकिंग तीरंदाजी प्रतियोगिता में हासिल किया तीसरा स्थान
Next: जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने महाहर धाम का किया निरीक्षण

संबंधित खबरें

IMG-20260819-WA0017
  • अपराध

जमानिया में 45 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 19-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260811-WA0026
  • अपराध

अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 11-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.