Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • घटना / दुर्घटना

नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को रौंदा, एक की मौत, दूसरा गंभीर

विशेष संवाददाता 06-03-2025
014 (22)

रेवतीपुर। थाना क्षेत्र के नवली गाँव के पास ताड़ीघाट-बारा नेशनल हाईवे पर बीती देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें अज्ञात ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया। इलाज के दौरान चिकित्सकों ने बाइक चला रहे पिंटू राम (35 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया, जबकि पीछे बैठे पवन कुमार (24 वर्ष) का इलाज जारी है।

मृतक पिंटू राम दिलदारनगर थाना क्षेत्र के कुशी गाँव का रहने वाला था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, पत्नी बुलबुल और माँ सीमा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम छा गया और घटना के बाद पूरे इलाके में सन्नाटा पसर गया। परिजनों के अनुसार, पिंटू राम नवली गाँव में एक रिश्तेदार के यहाँ तिलक समारोह में शामिल होने गया था। समारोह के बाद वह अपने साथी के साथ बाइक से घर लौट रहा था, तभी भदौरा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों की तहरीर पर अज्ञात ट्रेलर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपी वाहन की तलाश में जुटी है। पिंटू राम चार भाइयों में सबसे बड़ा था और मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। तीन साल पहले उसकी शादी गोडसरा गाँव में हुई थी। उसके असामयिक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अब परिजन प्रशासन से न्याय और आर्थिक सहायता की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

Post navigation

Previous: पूर्व ग्राम प्रधान की सड़क हादसे में मौत, क्षेत्र में शोक की लहर
Next: तकनीकी शिक्षा एवं शोध संस्थान में “पढ़े विश्वविद्यालय, बढ़े विश्वविद्यालय” एवं “दहेज मुक्त, नशा मुक्त भारत” कार्यक्रम आयोजित

संबंधित खबरें

85 (2)
  • घटना / दुर्घटना

बेकाबू स्कॉर्पियो की चपेट में आए युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विशेष संवाददाता 08-06-2025
014 (8)
  • घटना / दुर्घटना

अज्ञात ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

विशेष संवाददाता 08-06-2025
01 (5)
  • घटना / दुर्घटना

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जलता ट्रेलर बना शोला, आधा दर्जन ट्रैक्टर जलकर खाक – बाल-बाल बचे चालक और सहायक

विशेष संवाददाता 07-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.