Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

गायघाट मोड़ से 90 पाउच अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

विशेष संवाददाता 08-03-2025
0154 (12)

जमानिया। कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अभियान चलाते हुए शुक्रवार की शाम गायघाट मोड़ से एक आरोपी को 90 पाउच देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया।

उपनिरीक्षक रामकुमार दुबे के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति झोले में अवैध देशी शराब लेकर अभईपुर की तरफ से बिहार जा रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घात लगाकर निगरानी शुरू की। कुछ ही देर बाद एक संदिग्ध व्यक्ति झोला लिए जाते दिखा। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह भागने लगा, जिसे पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी ने अपना नाम जिकेश पुत्र विद्यासागर, निवासी ग्राम मसौढ़ा, थाना रामगढ़, जिला कैमूर (बिहार) बताया। तलाशी लेने पर उसके झोले से 90 पाउच देशी शराब बरामद हुई। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह इस शराब को बिहार में ऊंचे दामों पर बेचने के लिए ले जा रहा था। आरोपी के पास शराब रखने का कोई वैध दस्तावेज नहीं था, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर 60 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना उसके परिजनों को दे दी गई। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि “गिरफ्तार आरोपी जिकेश अवैध शराब की तस्करी में लिप्त था। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।” पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है।

Post navigation

Previous: सैदपुर भीतरी रेलवे स्टेशन के पास अज्ञात युवती का शव मिलने से सनसनी
Next: थाना दिवस पर जिलाधिकारी ने सुनीं शिकायतें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

संबंधित खबरें

IMG-20260819-WA0017
  • अपराध

जमानिया में 45 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 19-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260811-WA0026
  • अपराध

अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 11-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.