Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • धर्म ⁄ ज्योतिष

हर्षोल्लास और उत्साहपूर्वक मनाया गया होली का पर्व

विशेष संवाददाता 15-03-2025
021230

जमानिया। स्थानीय नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में होली का पर्व शुक्रवार को हर्षोल्लास और उत्साहपूर्वक मनाया गया, वहीं कड़ी सुरक्षा के बीच रमजान के दूसरे जुमे के साथ रंगों का त्योहार शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। होली और जुमे की नमाज एक ही दिन होने के कारण पुलिस और जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे।

सुबह से ही लोग एक-दूसरे को रंग व गुलाल लगाकर पारंपरिक उत्साह के साथ रंगों का त्योहार मनाते नजर आए। चहुंओर रंगों की फुहार के बीच डीजे की धुन पर युवा नाचते दिखे, और हर तरफ खुशनुमा माहौल देखने को मिला। नगर के नुक्कड़ और गांव की गलियों में ‘बुरा न मानो होली है’ की गूंज सुनाई देती रही। ढोल मजीरे की थाप पर फाग गाते हुए युवाओं की टोली क्षेत्र में भ्रमण पर निकल पड़ी। मित्रों व चाहने वालों को रंग में सराबोर कर सभी ने खूब लुत्फ उठाया। होली पर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक का उल्लास देखते ही बन रहा था। नीला, पीला, हरा, गुलाबी, कच्चा-पक्का रंग में रंगे नागरिक गले मिलकर एक-दूसरे को बधाई देते रहे। इस अनूठे पर्व को मनाने में महिलाएं और बच्चियां भी पीछे नहीं रहीं। उन्होंने भी ग्रुप बनाकर होली खेली। कई मोहल्लों में उत्साही युवाओं की टोलियां डीजे की धुन पर थिरकते हुए होली मनाती दिखीं। लोगों ने आपसी भाईचारे के साथ इस त्योहार पर एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर सामाजिक समरसता का संदेश दिया। सुबह से देर शाम तक लोग होली के रंगों में रंगे रहे। ‘होली खेले रघुवीरा अवध में होली खेले रघुवीरा…’ जैसे पारंपरिक गीतों की आवाज गूंजती रही। उत्साह और उमंग के इस पर्व के मौके पर पूरा इलाका रंगों में डूबा रहा।भाईचारे का प्रतीक होली पर गिले-शिकवे भूलाकर लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया।

 

Post navigation

Previous: पति द्वारा मारपीट और धमकी का मामला, वादिनी ने पुलिस से की न्याय की गुहार
Next: गाजीपुर: सड़क हादसे में युवक की मौत, दूसरा घायल

संबंधित खबरें

47 (2)
  • धर्म ⁄ ज्योतिष

डेढ़गावां के प्राचीन शिवाला मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा महायज्ञ का भव्य शुभारंभ, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

विशेष संवाददाता 08-06-2025
44
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
  • धर्म ⁄ ज्योतिष

शांति, भाईचारे और उल्लास के साथ मनाया गया ईद-उल-जुहा का पर्व

विशेष संवाददाता 07-06-2025
885
  • धर्म ⁄ ज्योतिष

गाजीपुर में ईद-उल-अजहा पर दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, सुरक्षा और सौहार्द का बेहतरीन उदाहरण

विशेष संवाददाता 07-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.