Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

भूमि विवाद को लेकर मारपीट, महिला और बहू घायल

विशेष संवाददाता 13-04-2025
khabarlogo

जमानिया। थाना क्षेत्र के ग्राम परमेश्वरपुर में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस घटना में एक महिला और उसकी बहू गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने शनिवार को दो के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

तहरीर के अनुसार, 11 अप्रैल 2025 को दोपहर करीब 3 बजे, उगनी देवी और उनकी बहू रंजना देवी घर में बैठी थीं, तभी उनके पड़ोसियों ने हिस्सेदारी के मुद्दे पर गाली-गलौज करते हुए घर में घुसकर उन दोनों को लाठी-डंडे और लात-घूसों से पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान, उगनी देवी के दांत टूट गए और उनके दोनों हाथों में गंभीर चोटें आईं। साथ ही, रंजना देवी को भी मारपीट का शिकार होना पड़ा, जिससे उसे भी चोटें आईं। झगड़े की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह जान बचाई। जब उगनी देवी का छोटा पुत्र रामध्यान मौके पर आया, तो विपक्षी पक्ष ने उसे भी पीटना शुरू कर दिया। जाते-जाते, पड़ोसियों ने उगनी देवी और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। 12 अप्रैल 2025 को उगनी देवी थाने पहुंची और इस घटना की सूचना दी और प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर दो लोगों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।

Post navigation

Previous: दहेज हत्या का आरोप, पीड़ित भाई ने थाने में दी तहरीर
Next: बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

संबंधित खबरें

IMG-20260819-WA0017
  • अपराध

जमानिया में 45 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 19-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260811-WA0026
  • अपराध

अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 11-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.