Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

दहेज हत्या का आरोप, पीड़ित भाई ने थाने में दी तहरीर

विशेष संवाददाता 13-04-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
khabarlogo

जमानियां। थाना क्षेत्र के कोटिया गांव में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या के मामले में मृतक के भाई पवन कुशवाहा की तहरीर पर पुलिस ने शनिवार को चार लोगों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक के भाई पवन कुशवाहा निवासी बड़ौरा, थाना सुहवल ने थानाध्यक्ष जमानियां को तहरीर देकर बहन अंशु कुशवाहा की हत्या के आरोप में ससुराल वालों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।तहरीर के अनुसार, अंशु कुशवाहा की शादी 4 दिसंबर 2024 को गौतम कुशवाहा के साथ हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार संपन्न हुई थी। शादी में उपहार स्वरूप नगद दो लाख रुपये, सोने की अंगूठी-चेन, बेड, टीवी, कूलर, सोफासेट व अन्य घरेलू सामान दिए गए थे। शादी के बाद से ही अंशु के ससुराल पक्ष के लोग एक लाख रुपये नकद और एक बुलेट मोटरसाइकिल की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। परिजनों द्वारा समझाने के बाद भी स्थिति नहीं सुधरी। भाई का आरोप है कि 5 अप्रैल 2025 को सुबह 9:22 बजे अंशु के ससुराल से फोन कर तत्काल बुलाया गया। जब वह अपने चाचा महावीर कुशवाहा और भाई अमरेश के साथ ससुराल पहुंचे तो देखा कि अंशु मृत अवस्था में बेड पर पड़ी थी। परिजनों ने आरोप लगाया कि अंशु की हत्या कर दी गई है और ससुराल वाले जल्दी-जल्दी अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहे थे। मना करने के बावजूद ससुराल पक्ष दबाव बना रहा था। अंततः 112 नंबर पर सूचना देने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर थाने ले आई। आरोप है कि मृतका के ससुर मेघनाथ कुशवाहा ने मामले को रफा-दफा करने के लिए सात लाख रुपये की पेशकश भी की थी, जिसे परिजनों ने ठुकरा दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि चार लोग मेघनाथ कुशवाहा, गौतम कुशवाहा, चंद्रकेश कुशवाहा और माली देवी के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।

Post navigation

Previous: पुलिस ने एक आरोपी को 45 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ दबोचा
Next: भूमि विवाद को लेकर मारपीट, महिला और बहू घायल

संबंधित खबरें

IMG-20250609-WA0012.jpg
  • अपराध

वांछित वारंटी को उसके घर से किया गिरफ्तार

विशेष संवाददाता 09-06-2025
khabarimg
  • अपराध

तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से युवक घायल, बनारस में चल रहा इलाज – एफआईआर दर्ज

विशेष संवाददाता 09-06-2025
khabarimg
  • अपराध

शादी का झांसा देकर युवती को भगाने का आरोप, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका

विशेष संवाददाता 09-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260512-WA0004
  • खबर ⁄ समाचार

परदेस से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

संतोष शर्मा 12-05-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.