Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

पुलिस ने एक आरोपी को 45 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ दबोचा

विशेष संवाददाता 13-04-2025
khabarlogo

जमानियां। थाना क्षेत्र में शनिवार को पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी, जब मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

जानकारी के अनुसार, उ0नि0 अजय कुमार व का0 नीरज अनुरागी क्षेत्र में शांति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान मामूर थे। इसी बीच मुखबिर खास ने सूचना दी कि एक व्यक्ति अवैध देशी शराब लेकर रेलवे स्टेशन की ओर जा रहा है। जिस पर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाई और बताए गए स्थान पर पहुंच गई। एक निजी स्कूल के पास पुलिस को देखकर आरोपी सकपकाया और भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे घेराबंदी कर मौके पर ही पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सरविन्द उर्फ सोहन यादव निवासी लमुई,उम्र लगभग 22 वर्ष बताया। तलाशी के दौरान उसके झोले से 45 टेट्रा पैक ‘ब्लू लाइम’ देशी शराब बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा लगभग 9 लीटर थी। आरोपी ने बताया कि वह इस शराब को बिहार में ऊंचे दाम पर बेचने ले जा रहा था। आरोपी के पास शराब रखने का कोई वैध कागज नहीं था। पुलिस ने मौके पर ही नमूना सुरक्षित कर शेष शराब को सील किया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि पकडे गए अभियुक्त के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Post navigation

Previous: किसानों के लिए अनिवार्य हो रही फार्मर रजिस्ट्री, जल्द बनवाने की अपील
Next: दहेज हत्या का आरोप, पीड़ित भाई ने थाने में दी तहरीर

संबंधित खबरें

IMG-20260819-WA0017
  • अपराध

जमानिया में 45 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 19-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260811-WA0026
  • अपराध

अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 11-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.