Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

वध के लिए ले जाए जा रहे तीन गोवंशों के साथ एक गिरफ्तार

विशेष संवाददाता 18-04-2025
547

गाजीपुर। थाना कोतवाली पुलिस ने गोवंश तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुवार को वध के लिए ले जाए जा रहे तीन गोवंशों के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई घाट स्टेशन मोड़ के पास चेकिंग के दौरान की गई।

चेकिंग के दौरान एक सफेद रंग की मैजिक पिकअप (UP54BT0576) को रोकने पर उसमें दो बैल और एक बछड़ा रस्सियों से क्रूरतापूर्वक बंधे हुए पाए गए। वाहन चालक की पहचान संदीप चौरसिया (22) पुत्र देवेन्द्र, निवासी बख्तावरगंज, मऊ के रूप में हुई। पुलिस टीम ने मौके पर ही चालक को दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद संदीप ने पूछताछ में बताया कि वह इन गोवंशों को मऊ निवासी सलीम के कहने पर जमानियां ले जा रहा था, जहां इनका वध किया जाना था। कोतवाली पुलिस ने संदीप के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम व पशु क्रूरता अधिनियम के तहत संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर उसे जेल भेज दिया। साथ ही वाहन को जब्त कर गोवंशों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

पुलिस की सख्ती से पशु तस्करों में हड़कंप

कोतवाली पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में पशु तस्करों में हड़कंप मच गया है। पुलिस का कहना है कि ऐसे मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी और किसी भी सूरत में कानून तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Post navigation

Previous: करंडा में अपराधियों की खैर नहीं, नए थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने संभाली कमान, दिखाए सख्त तेवर
Next: अपराधियों में पैदा किया खौफ, जनता में जगी नई उम्मीद

संबंधित खबरें

IMG-20260819-WA0017
  • अपराध

जमानिया में 45 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 19-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260811-WA0026
  • अपराध

अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 11-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.