Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • घटना / दुर्घटना

अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस की सक्रियता लाई रंग

ब्यूरो 20-04-2025
IMG-20250420-WA0006.jpg


जमानियां। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत देवैथा चौकी पुलिस को शनिवार देर रात बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने ग्राम करमहरी के पास से एक युवक को अवैध पिस्टल और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

देवैथा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अरुण पाण्डेय अपने सहयोगी कांस्टेबल अरुण कुमार और गोविन्द सिंह चौहान के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम करमहरी स्थित सिद्धनाथ मंदिर के पास एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर बिहार की ओर भागने की फिराक में है।सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत हरकत में आई और शनिवार की रात लगभग 12:05 बजे इलाके की घेराबंदी कर दी। पुलिस को देखकर संदिग्ध युवक भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान प्रदीप यादव पुत्र अशोक यादव, निवासी ग्राम कोटिया धरम्मरपुर, थाना करंडा के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध पिस्टल और 7.65 एमएम बोर के दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त प्रदीप यादव के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि पकड़े गए अभियुक्त के विरुद्ध पहले से ही 6 अन्य मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस की इस त्वरित और सतर्क कार्रवाई से अपराधियों में दहशत का माहौल है, जबकि आम जनता ने पुलिस की मुस्तैदी की सराहना की है।

Post navigation

Previous: ₹25,000 का इनामी वांछित अभियुक्त देवैथा पुलिस के हत्थे चढ़ा
Next: Kluczowe Czynniki Wpływające na Wybór Kasyna Online w Polsce

संबंधित खबरें

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
85 (2)
  • घटना / दुर्घटना

बेकाबू स्कॉर्पियो की चपेट में आए युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विशेष संवाददाता 08-06-2025
014 (8)
  • घटना / दुर्घटना

अज्ञात ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

विशेष संवाददाता 08-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.