Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • घटना / दुर्घटना

मां-बाप के सपनों को तोड़ गई मानसी

ब्यूरो 13-05-2025
IMG-20250513-WA0002.jpg


गाजीपुर। सैदपुर थाना क्षेत्र के रावल गांव में सोमवार की रात एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। गांव की 17 वर्षीय मासूम बेटी मानसी पाल का शव संदिग्ध परिस्थितियों में रेलवे ट्रैक पर मिला। इस दुखद खबर से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

मृतका मानसी, तूफानी पाल की इकलौती संतान थी और अपने माता-पिता की लाडली थी। परिजनों का कहना है कि उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उनकी बेटी, जो उनके जीवन का सहारा थी, इस तरह अचानक उन्हें छोड़कर चली जाएगी। उन्होंने बताया कि सोमवार रात को सभी ने साथ में भोजन किया था और मानसी सामान्य रूप से सोने के लिए अपने कमरे में गई थी। किसी को भी इस बात की जानकारी नहीं हो पाई कि वह कब कमरे से बाहर निकली या उसे कोई जबरदस्ती ले गया। रात करीब 11 बजे मानसी का शव गांव के सामने स्थित रेलवे ट्रैक पर मिलने से पूरे गांव में कोहराम मच गया। परिजनों की चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। ग्रामीणों के बीच यह सवाल उठ रहा है कि इतनी मासूम बच्ची ऐसा कदम क्यों उठाएगी। कुछ लोगों ने इस घटना को आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए इसे किसी गहरी साजिश का परिणाम बताया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अब पूरे गांव की निगाहें पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हैं, जिससे यह स्पष्ट हो सकेगा कि मानसी की मौत एक दुखद दुर्घटना थी या किसी जघन्य अपराध का नतीजा। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Post navigation

Previous: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित, जमानियां के विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
Next: सरकारी पोखरी पर कब्जेदारों पर तहसील प्रशासन की सख्ती

संबंधित खबरें

85 (2)
  • घटना / दुर्घटना

बेकाबू स्कॉर्पियो की चपेट में आए युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विशेष संवाददाता 08-06-2025
014 (8)
  • घटना / दुर्घटना

अज्ञात ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

विशेष संवाददाता 08-06-2025
01 (5)
  • घटना / दुर्घटना

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जलता ट्रेलर बना शोला, आधा दर्जन ट्रैक्टर जलकर खाक – बाल-बाल बचे चालक और सहायक

विशेष संवाददाता 07-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.