Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध
  • घटना / दुर्घटना

देवरिया गांव में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना और हत्या का आरोप

ब्यूरो 15-05-2025
khabarimg


जमानिया। थाना क्षेत्र के ग्राम देवरिया में बुधवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका चांदनी के भाई हर्ष कुमार, निवासी ग्राम सरसौल, थाना चौबेपुर, जनपद वाराणसी, ने अपनी बहन की ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए स्थानीय थाने में तहरीर दी है।

हर्ष कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी बहन चांदनी का विवाह वर्ष 2014 में देवरिया गांव के जितेन्द्र कुमार, पुत्र स्व. श्यामलाल, के साथ हुआ था। शादी के बाद कुछ वर्षों तक सब ठीक रहा और उनके तीन बच्चे – सोनाक्षी, सृष्टि और श्रेयांश – भी हैं। हालांकि, पिछले छह महीनों से चांदनी को उसके ससुराल वाले विभिन्न कारणों से मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। हर्ष कुमार ने यह भी बताया कि एक महीने पहले चांदनी का मोबाइल फोन भी छीन लिया गया था, जिससे उसका संपर्क अपने मायके वालों से कट गया था। पीड़ित भाई के अनुसार, 14 मई 2025 को चांदनी के देवर पिन्टू कुमार ने उन्हें फोन कर सूचना दी कि चांदनी छत से गिर गई है। सूचना मिलते ही हर्ष कुमार अपने परिवार के साथ तुरंत अपनी बहन के ससुराल पहुंचे, जहां उन्होंने चांदनी का शव घर के अंदर पड़ा हुआ पाया। चौंकाने वाली बात यह थी कि ससुराल के सभी सदस्य मौके से गायब थे। हर्ष कुमार ने अपनी तहरीर में स्पष्ट रूप से आरोप लगाया है कि उनकी बहन को ससुराल वालों ने प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए मजबूर किया है। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मृतका की सास राधिका देवी, जेठ सुरेश भारती, पति जितेन्द्र कुमार, देवर पिन्टू कुमार और एक अज्ञात देवरानी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Post navigation

Previous: सलेमपुर में निर्माण कार्य रुकवाने को लेकर महिला से मारपीट, चार पर मुकदमा दर्ज
Next: राहुल गांधी का नाम ही विवाद है, कांग्रेस और भारत का दुर्भाग्य – बृजभूषण शरण सिंह

संबंधित खबरें

IMG-20260819-WA0017
  • अपराध

जमानिया में 45 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 19-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260811-WA0026
  • अपराध

अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 11-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.