Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • घटना / दुर्घटना

पारिवारिक विवाद में लाठीचार्ज, भाई ने भाई को पीटा मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 24-05-2025
khabarimg


जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के लोटवा गांव में पुश्तैनी जमीन के बंटवारे को लेकर हुए पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। एक भाई ने अपने सगे भाई पर गाली-गलौज करने और लाठी से हमला कर घायल करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पीड़ित शिवगोविन्द यादव ने अपनी तहरीर में बताया कि बीते 17 मई 2025 की सुबह करीब 6:30 बजे जब वह अपने खेत से घर लौट रहे थे, तभी उनके घर के पीछे रास्ते में उनके भाई ने उन्हें बिना किसी उकसावे के गालियां देनी शुरू कर दीं। जब उन्होंने विरोध किया, तो आरोपी उग्र हो गया और हाथ में लाठी लेकर शिवगोविन्द पर हमला कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। शिवगोविन्द के अनुसार, उनकी पत्नी इन्द्रावती देवी ने मौके पर पहुंच कर बीच-बचाव किया, जिससे उनकी जान बच सकी। हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पीड़ित ने तत्काल थाने में तहरीर दी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि शिवगोविन्द यादव की तहरीर के आधार पर उनके भाई के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post navigation

Previous: गाजीपुर  फिल्मी स्टाइल में दुकानदार को उठाया, SP ने थानाध्यक्ष समेत चार पुलिसकर्मी किए सस्पेंड
Next: सफाई व अतिक्रमण पर एसडीएम ने दिए सख्त निर्देश, नगर पालिका टीम संग किया निरीक्षण

संबंधित खबरें

85 (2)
  • घटना / दुर्घटना

बेकाबू स्कॉर्पियो की चपेट में आए युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विशेष संवाददाता 08-06-2025
014 (8)
  • घटना / दुर्घटना

अज्ञात ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

विशेष संवाददाता 08-06-2025
01 (5)
  • घटना / दुर्घटना

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जलता ट्रेलर बना शोला, आधा दर्जन ट्रैक्टर जलकर खाक – बाल-बाल बचे चालक और सहायक

विशेष संवाददाता 07-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.