Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

एनएच-24 पर लगाई जा रही रेडियम लाइट, रात में राह होगी आसान

संतोष शर्मा 15-08-2026
Screenshot_20260815_222533_Dainik Bhaskar

जमानिया। सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए एनएचआई की ओर से गाजीपुर से जमानिया तक एनएच-24 पर रेडियम लाइट लगाने का कार्य किया जा रहा है। शुक्रवार को जमानिया क्षेत्र में कर्मचारियों द्वारा सड़क के किनारे और बीच के हिस्से में रेडियम लाइट लगाने का काम किया गया।

कर्मचारियों ने बताया कि सड़क पर करीब 18 मीटर की दूरी पर रेडियम लाइट लगाई जा रही है। रात के समय वाहन की हेडलाइट पड़ने पर ये रेडियम लाइट चमकेंगी, जिससे सड़क का किनारा और मार्ग की दिशा वाहन चालकों को आसानी से दिखाई देगी।

एनएच-24 पर रात के समय बड़ी संख्या में वाहनों का आवागमन होता है। ऐसे में सड़क की दृश्यता बेहतर होने से वाहन चालकों को मार्ग पहचानने में सुविधा मिलेगी। साथ ही सड़क के किनारे और बीच के हिस्से की स्पष्ट जानकारी होने से दुर्घटनाओं की संभावना भी कम होने की उम्मीद है।

गाजीपुर से जमानिया तक रेडियम लाइट लगाने का कार्य पूरा होने के बाद रात में इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को काफी सहूलियत मिलने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा को लेकर किए जा रहे इस कार्य को उपयोगी कदम बताया है।

Post navigation

Previous: जमानिया श्रमजीवी एक्सप्रेस की चपेट में आने से छात्रा की दर्दनाक मौत।
Next: गाजीपुर में जर्जर शिरोपरि जलाशयों का हो रहा ध्वस्तीकरण

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.