Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया पीएनबी की लापरवाही! खराब प्रिंटर से ग्राहक बेहाल

संतोष शर्मा 19-08-2026
20260819_132206

जमानिया। स्टेशन बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा में पिछले करीब एक सप्ताह से पासबुक प्रिंटर खराब पड़ा है। इसके चलते प्रतिदिन बैंक पहुंच रहे सैकड़ों ग्राहकों को बिना पासबुक अपडेट कराए मायूस होकर लौटना पड़ रहा है।बैंक प्रशासन की ओर से ग्राहकों को डिजिटल माध्यम अपनाने और ‘पीएनबी ऐप’ का इस्तेमाल करने की सलाह दी जा रही है। हालांकि, ग्रामीण और बुजुर्ग ग्राहक विशेषकर कीपैड मोबाइल इस्तेमाल करने वालों—के लिए यह व्यवस्था मुसीबत का सबब बनी हुई है। पासबुक प्रिंट न होने से नए खाताधारकों को भी हाथ से खाता संख्या लिखकर सादी पासबुक थमाई जा रही है। पूर्व सभासद पंकज निगम ने मामले को उठाते हुए कहा कि प्रिंटर खराब होने से उपभोक्ताओं को आर्थिक लेन-देन का विवरण जानने के लिए बैंक के बार-बार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। उन्होंने बैंक प्रबंधन से जनहित में जल्द से जल्द मशीन दुरुस्त कराने की मांग की। इस संबंध में शाखा प्रबंधक सुमित कुमार सिंह ने बताया कि तकनीकी खराबी की सूचना उच्चाधिकारियों और संबंधित एजेंसी को दे दी गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि अगले एक-दो दिनों के भीतर प्रिंटर को ठीक कराकर सेवा सुचारू कर दी जाएगी।

Post navigation

Previous: जमानिया में 45 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार
Next: जमानिया हिंदू पीजी कॉलेज में नशा मुक्ति अभियान

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.