Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • घटना / दुर्घटना

चार पहिया वाहन की चपेट में आने से तीन बाइक सवारों की हुई मौत, मचा कोहराम

ब्यूरो 28-06-2021
khabarimg

जमानियाँ। रेवतीपुर थाना क्षेत्र के ताड़ीघाट-बारा मार्ग पर ग्राम साईतबांध के पास रविवार की देर शाम तेज रफ्तार चार पहिया वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवक गम्भीर रूप से घायल हो गये। घायलो को तत्काल एम्बुलेंस द्वारा जिला अस्पताल ले जाया गया।  जहाँ चिकित्सकों मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस जॉच में जुट गई।

जानकारी के अनुसार एक बाइक पर तीन युवक देर शाम जनपद मुख्यालय की तरफ से रेवतीपुर की तरफ जा रहे थे तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार चार पहिया वाहन की चपेट में आ गये और चार पहिया वाहन बाइक सवारों को रौंदते हुए फरार हो गए। जिससे तीनों गम्भीर रूप से घायल हो गये। सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची रेवतीपुर पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस द्वारा जिला चिकित्सालय भेजवाया। जहाँ चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान उतरौली निवासी गंगासागर राम (28) पुत्र जगनरायन,  अशोक पासवान  पुत्र श्यामनरायन  (30),  व दिलदारनगर थाना क्षेत्र के ग्राम पचोखर निवासी रमेेश राम (27) के रूप में हुई। गंगासागर राम हैण्डपम्प बनाने का कार्य करता था व अशोक मुम्बई में रह कर नौकरी करता था जबकि रमेश गंगासागर के बुआ का  लड़का था। गंगासागर की बहन की शादी 20 जून को हुई थी जिससे ये तीनों फूलनपुर कलेवा पहुँचाकर घर वापस आ रहे थे। तभी ये भयानक हादसा हो गया। अशोक मां बाप के इकलौते पुत्र थे तथा इनके चार छोटे छोटे बच्चे है जबकि गंगासागर दो भाई थे।

Post navigation

Previous: चार पहिया वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवको की हालत गम्भीर
Next: अतिक्रमण किए स्वास्थ्य कर्मियों से खाली कराया गया आवास

संबंधित खबरें

85 (2)
  • घटना / दुर्घटना

बेकाबू स्कॉर्पियो की चपेट में आए युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विशेष संवाददाता 08-06-2025
014 (8)
  • घटना / दुर्घटना

अज्ञात ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

विशेष संवाददाता 08-06-2025
01 (5)
  • घटना / दुर्घटना

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जलता ट्रेलर बना शोला, आधा दर्जन ट्रैक्टर जलकर खाक – बाल-बाल बचे चालक और सहायक

विशेष संवाददाता 07-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.