Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

नगर पालिका की साफ सफाई का बारिश ने खोली पोल

ब्यूरो 03-07-2021
IMG-20210703-WA0009

जमानियाँ। शनिवार की दोपहर हुई एक घंटे की बारिश ने स्थानीय नगरपालिका की साफ-सफाई के दावे को खोखला साबित कर दिया। नगर के सभी नाले उफान मारने लगे और मुख्य सड़क नदी में तब्दील हो गया। सड़क पर तीब्रता से पानी बहने के कारण राहगीर जहाँ तहाँ दुबक गये।

नगर पालिका साफ-सफाई के लिए प्रतिमाह 21 लाख रुपये खर्च करती है लेकिन हालत जस का तस बना हुआ है। नगर के 25 वार्डों की साफ सफाई के लिए कुल 92 सफाई कर्मी तैनात हैं जिसमें से 21 सरकारी तथा 49 संविदा कर्मी है। साफ-सफाई ब्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए नपा द्वारा आउटसोर्सिंग से 22 सफाई कर्मियों को तैनात किया गया है। नगर क्षेत्र में एक बड़ा नाला व 28  मध्यम नाले हैं जिनकी लम्बाई करीब 20 किलोमीटर है। इसकी साफ-सफाई के लिए कर्मियों पर मोटी रकम खर्च की जाती है। बारिश होते ही बेहतर साफ – सफाई का दंभ भरने वाली नगर पालिका की पोल खुल गई। बारिश होने से जल जमाव नगर पालिका गेट सहित डाकखाना, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र‚ पशु अस्पताल‚ तहसील परिसर, विकास खंड, राजपुर, हरपुर मोहल्ला, स्टेशन बाजार आदि जगहों पर हो गया। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी अब्दुल सब्बुर ने बताया कि नियमित रूप से नगर में साफ सफाई कराई जा रही है।

Post navigation

Previous: 18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवाओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज करें-एसडीएम
Next: सड़क निर्माण में मानक की अनदेखी से क्षुब्ध सभासद ने ईओ को सौपा पत्रक

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.