Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • समस्या

आजादी के बाद भी चकरोड़ पर चलने को मजबूर है ग्रामीण

विशेष संवाददाता 07-07-2021
khabarimg

गहमर(गाजीपुर)। सेवराई तहसील क्षेत्र के बसूका ग्राम पंचायत अन्तर्गत नटवा के बारी में आज भी कोई आवागमन के लिए प्रमुख मार्ग न होने के कारण लोगो को काफी जद्दोजहद करनी पड़ती है। आजादी के बाद से नही बनी सड़क ताड़ीघाट बारा मुख्य मार्ग से नटवा के बारी जाने के लिए है महज चकरोड का सहारा। लोगो ने पलायन करने का बनाया मन।

सेवराई तहसील क्षेत्र एवं मोहम्दाबाद विधान सभा अन्तर्गत बसूका गांव के नटवा बारी बस्ती आज भी अपनी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहा है। यहाँ 50 घरो में निवास करने वाली 1000 की आबादी वंजारो की तरह गुजर बसर कर रही है। सरकारी योजनाएं और विकास यहाँ तक पहुंचने से पहले ही दम तोड़ देते है। अगर कोई पहुंचता है तो वह सिर्फ जनप्रतिनिधि लेकिन वह भी केवल चुनाव से पूर्व उसके बाद तो वह जनप्रतिनिधि गधे की सींग की तरह गायब हो जाते हैं। यहाँ निवास करने वाले लोगो के लिए स्वास्थ्य सुविधा तो दूर एक रास्ता तक नही है जिससे यहाँ के लोग सुगमता से आवागमन कर सके। यहाँ लाइट के लिए बिजली के पोल लगाए गए और बच्चों के पढ़ने के लिए एक प्राथमिक विद्यालय बनाया गया है। यह बस्ती ताड़ीघाट बारा मुख्य मार्ग से उत्तर और गांव से दक्षिणी तरफ डेढ़ किमी दूर होने से लोगो को आज भी मजबूरीवश इन्ही कच्चे मार्ग से होकर आवागमन करना पड़ता हैं। जो बरसात के दिनों में स्थिति और भी बद से बदत्तर हो जाती है। सबसे अधिक समस्या प्रसव पीड़ित महिलाओं, बुजुर्गों और उच्च शिक्षा के लिए जाने वाले छात्र छात्राओं को होती है। एक मात्र कच्चा मार्ग होने के कारण लोग आज भी 19 वीं सदी में जीने को विवश हो रहे हैं। लोगो ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जल्द से जल्द सड़क के निर्माण की मांग की है। चेताया कि अगर सड़क नही बनी तो हम सभी ग्रामीण प्रदर्शन को बाध्य होंगे। माया देवी  ने बताया कि सड़क न होने से लोगो को कीचङ युक्त रास्ते से आने जाने को विवश होना पड़ता है। प्रसव पीड़ित महिलाओं को जान पर बन जाती है। राजेश राजभर ने बताया कि हमे वोट बैंक के तौर पर इस्तेमाल तो किया जाता हैं। लेकिन सरकारी योजनाओं के लाभ के लिए हमे तिरस्कृत कर दिया जाता है। सड़क के अभाव में हमे आज भी मिट्टी और कीचड़ युक्त रास्ते से ही जाना होता है। वाहन चालकों को काफी जद्दोजहद करनी पड़ती हैं। शंकर कुमार राजभर ने बताया कि गांव को जोड़ने के लिए एक कच्ची सड़क है। पूरे बस्ती में जल निकासी के लिए नाली, सड़क, लाइट्स आदि नही होने से हमे परेशानियों से जूझना पड़ता है। स्वास्थ्य सुविधाएं भी नदारद है। दीपक कुमार ने बताया कि यहाँ की यहाँ के लोग मेहनत मजदूरी करके अपना जीविकोपार्जन करते हैं। आजादी के बाद से गांव में कोई विकास कार्य नही हुआ है। आज भी हम 19 वीं शदी में जीने को विवश हैं। सड़क नही होने से हम जन सामान्य से कट से गए हैं। अब यहा से पलायन ही एक मात्र विकल्प है।

Post navigation

Previous: बकरी चराने को लेकर दो पक्षो में हुई मारपीट
Next: राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत

संबंधित खबरें

IMG-20260810-WA0020
  • समस्या

जमानिया:गृहकर में 10 गुना वृद्धि से सभासदों व नागरिकों में रोष, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

संतोष शर्मा 10-08-2026
IMG-20260427-WA0017
  • समस्या

गौशाला में बदइंतजामी की पोल खुली, निरीक्षण में प्रभारी गायब—एसडीएम सख्त

संतोष शर्मा 27-04-2026
IMG-20260425-WA0019
  • समस्या

जमानिया तहसील में साइकिल स्टैंड बना ‘उगाही केंद्र’, ठेकेदार के कर्मचारियों की मनमानी से जनता परेशान

संतोष शर्मा 27-04-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.