Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

108 एंबुलेंस की तत्परता से बची युवक की जान

ब्यूरो 06-09-2021
IMG-20210906-WA0016

गाजीपुर। भदौरा ब्लाक के पचौरी गांव के निवासी अशोक (45) को बीते दिवस सांप ने काट दिया था, जिसकी जानकारी स्थानीय ग्रामीणों और उनके परिजनों के द्वारा 108 एंबुलेंस को दी गई। जानकारी मिलते ही 108 एंबुलेंस 15 मिनट के अंदर घटनास्थल पर पहुंची। मरीज को बचाते हुए जिला अस्पताल भर्ती कराया जहां पर इलाज के पश्चात उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
108 एंबुलेंस के प्रोग्राम मैनेजर संदीप चौबे ने बताया कि शासन के दिशा-निर्देश 108 एंबुलेंस समय से लोगों के फोन करने के बाद शीघ्र प्रतिक्रिया मिल रही है। इस घटना के क्रम में सूचना 108 कंट्रोल रूम से पायलट शशिकांत को मिली तो उसने तुरंत ही सहायक मोहित अली को लेकर बताए गए लोकेशन पर पहुंचा। जहां पर अशोक को सांप ने काटा हुआ था और हालत गंभीर बताई जा रही थी। लेकिन एम्बुलेंसकर्मियों की तत्परता से तत्काल जिला अस्पताल के लिए रवाना किया गया । इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर के द्वारा अशोक का इलाज शुरू किया गया। इसके कुछ देर बाद अशोक की हालत स्थिर हुई।
उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में जनपद में 108 एंबुलेंस की संख्या 37 और 102 एंबुलेंस की संख्या 42 है। 108 एंबुलेंस आपातकालीन सेवा और 102 एंबुलेंस बच्चों व महिलाओं के लिए आरक्षित है। जनपद में पिछले एक माह में 108 एंबुलेंस के द्वारा 3800 और 102 एंबुलेंस के द्वारा 8800 मरीजों को सेवा दी गयी।

मरीज के साथ आए उनके परिजन संजय ने बताया की उनके फ़ोन करने के 15 मिनट के अंदर एम्बुलेंस आ गई। और बहुत कम समय मे उन्हें जिला अस्पताल पहुचाया। जिसके बाद उनके मरीज का ईलाज शुरू हुआ और उनकी जान बच गई।

Post navigation

Previous: वायरल फीवर से निपटने के लिए आयुष विभाग तैयार
Next: शिक्षक दिवस पर प्राचार्य व दो प्राध्यापक हुए सम्मानित

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.