Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

पुलिस के चेकिंग अभियान से बैंक ग्राहकों में मचा हड़कंप

ब्यूरो 21-09-2021
IMG-20210921-WA0006

जमानियां। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने चेकिंग अभियान चला कर बैंकों के पास सड़क पटरी पर खड़ी मोटरसाइकिलों का मंगलवार को चालान किया। जिससे बैंक के ग्राहकों में हड़कंप मचा रहा।

कोतवाली प्रभार दीपेंद्र सिंह पुलिस कर्मियों के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग 24 किनारे स्थित स्टेट बैंक एवं यूनियन बैंक में छानबीन करने के बाद बैंकों के बाहर बेतरतीब खड़ी वाहन का चालान किया। उन्होंने सड़क पटरी पर खड़ी एक के बाद एक करीब 30 मोटरसाइकिलों का चालान किया। जानकारी के अनुसार बैंक के ग्राहकों के साथ आये दिन हो रही लूट छिनैती आदि की घटना को देखते हुए पुलिस की ओर से अभियान चलाया गया है। इस दौरान पुलिस ने बैंक के अंदर तथा आस पास बिना मतलब खड़े लोगों को फटकार लगाई और वहां से खदेड़ा। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि बाइक चोरी की घटना तथा बैंकों के पास आए दिन हो रहे उचक्कों द्वारा छिनैती की घटना को ध्यान में रखते हुए चेकिंग अभियान चलाया गया है। जिसमें करीब 30 वाहनों का चालान किया गया है। ऐसा अभियान समय समय पर लगातार चलाया जाएगा।

Post navigation

Previous: विधिक साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन
Next: खंड विकास अधिकारी कार्यालय पहुँचे मनरेगा मजदूर

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.