Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • घटना / दुर्घटना

गंगा नदी में लई युवती ने छलांग‚ खोजबीन जारी

ब्यूरो 16-10-2021
khabarimg

जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के हेतिमपुर गांव स्थित गंगा सेतु से शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे एक अज्ञात युवती ने अज्ञात कारणों से छलांग लगा दी। गोताखोर शव की तलाश में जुटे है।

जानकारी के अनुसार एक अज्ञात युवती सुबह गंगा नदी के पास पहुंची और इधर उधर टहल रही थी। कुछ देर बाद युवती नव निर्मित गंगा सेतु पर अपना दुपट्टा, चप्पल और कपड़ा आदि रख कर गंगा नदी में छलांग लगा दी। सतुआनी घाट पर स्नान कर रहे लोगो की नजर नदी में डूब रही युवती पर पड़ी। जिस पर आस पास मौजूद मल्लाहो ने आनन फानन में डूब रही युवती को बचाने के लिए उस ओर बढ़े लेकिन जब तक लोग पहुंचते तब तक युवती डूब गई। आस पास के लोगो ने घटना की सूचना सेतु पर तैनात पुलिसकर्मी को दी। लेकिन पुलिसकर्मी ने लोगो की बात सुनने की बजाए कानून का पाठ पढ़ा कर डराया। जिस पर लोग वापस लौट गए। ग़ौरतलब है कि पुलिसकर्मी ने घटना की सूचना कोतवाली में देना भी मुनासिब नही समझा और न ही सेतु पर जा कर सूचना की हकीकत की पड़ताल की। जिसके बाद घटना स्थल पर पहुचे मीडियाकर्मियों ने घटना की सूचना कोतवाली में दी। जिस पर कोतवाल सम्पूर्णानन्द राय मय पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। इस दौरान गंगा सेतु पर युवती का दुपट्टा, चप्पल, नया कपड़ा आदि सामान मिला जिसे पुलिस ने कब्ज़े में ले लिया। सेतु के पास स्थित गंगा घाट पर भी पुलिस ने पूछताछ की और गोताखोरों को बुला कर शव खोजने का निर्देश दिया और वहां से चले गए।कोतवाल सम्पूर्णानन्द ने बताया कि युवती के डूबने की सूचना मिली है। जिस पर गोताखोरों की सहायता से खोजने का प्रयास किया जा रहा है। देर शाम युवती के भाई ने सेतु पर मिले कपड़ो के आधार पर युवती की पहचान रीमा यादव निवासी धरम्मरपुर के रूप में की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है अभी तक शव बरामद नहीं हुआ है।

Post navigation

Previous: खाद की कमी पर जताई चिन्ता
Next: डायरिया पांव पसार रहा‚ इलाज में जुटा स्वास्थ्य विभाग

संबंधित खबरें

85 (2)
  • घटना / दुर्घटना

बेकाबू स्कॉर्पियो की चपेट में आए युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विशेष संवाददाता 08-06-2025
014 (8)
  • घटना / दुर्घटना

अज्ञात ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

विशेष संवाददाता 08-06-2025
01 (5)
  • घटना / दुर्घटना

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जलता ट्रेलर बना शोला, आधा दर्जन ट्रैक्टर जलकर खाक – बाल-बाल बचे चालक और सहायक

विशेष संवाददाता 07-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.