Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

महिला के साथ हुई वारदात‚ सीसीटीवी में कैद

ब्यूरो 30-11-2021
WhatsApp Image 2021-11-30 at 5.13.06 PM

जमानियां। कोतवाली क्षेत्र के हेतिमपुर गांव स्थित लटनियां माई मंदिर के पास मंगलवार की सुबह करीब 10ः30 बजे एक महिला का मंगलसूत्र लेकर भाग निकले। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पीड़ित के भाई बैजनाथ पासी बताया कि जमानियां रेलवे स्टेशन स्थित मदनपुरा रोड निवासी बहन उर्मिला देवी (35) पत्नी हरेंद्र राम अपनी पुत्री संख्या (5) के साथ मौसी के यहां हरबल्लमपुर जाने के लिए घर से करीब 10 बजे निकली और जमानियां कस्बा के बिन्द मोड़ के पास उतर कर हरबल्लमपुर गांव जाने के लिए ऑटो का इंतजार करने लगी। इसी बीच एक मोटरसाइकिल पर सवार महिला एवं पुरुष मौके पर पहुंचे और महिला को मोटरसाइकिल पर बैठने की जिद करने लगे। उच्चकों ने विश्वास दिलाया कि वे लोग भी हरबल्लमपुर गांव जा रहे है। जिस पर महिला अपनी पुत्री के साथ मोटरसाइकिल पर बैठ गई। बिन्द मोड से कुछ दूर स्थित लटनियां माई मंदिर के पास एक हार्डवेयर की दुकान के सामने महिला को उतार दिया। इसी बीच मौका देख महिला पर कुछ स्प्रे कर दिया गया। जिससे वह नशे में हो गई और चालाकी से मोटरसाइकिल सवार महिला ने उससे मंगलसूत्र मांगा। नेश में महिला ने भी उसे उतर कर देर दिया और सड़क के किनारे बैठ गई। दस से पंद्रह मिनट बाद जब उसे हल्का होश आया तो बैग में से मोबाइल निकाल कर भाई को फोन किया। मौके पर पहुंचे भाई ने आस पास के लोगो की सहायता से बहन को संभाला और घटना की सूचना पुलिस को दी। पूरी घटना एक दुकान पर लगी सीसीटीवी में कैद हो गई। इस संबंध में कोतवाल संपूर्णानंद ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। जांच की जा रही है। तहरीर अब तक प्राप्त नही हुआ है।

Post navigation

Previous: गांव का ही निकला युवक का हत्यारोपी
Next: स्कूली बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली

संबंधित खबरें

IMG-20260819-WA0017
  • अपराध

जमानिया में 45 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 19-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260811-WA0026
  • अपराध

अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 11-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.