Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

आरटीआई मैदान गाजीपुर में 30 व 31 जनवरी को होगा सामुहिक विवाह कार्यक्रम

विशेष संवाददाता 29-01-2024
IMG-20240129-WA0165.jpg

गाजीपुर। मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में जनपद में दिनांक 30.01.2024 एवं 31.01.2024 प्रातः 09ः00 बजे से आर0टी0आई0 मैदान गाजीपुर में सम्पन्न होने वाले मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजनान्तर्गत सामुहिक विवाह कार्यक्रम के आयोजन के सम्बन्ध में बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त सम्बन्धित अधिकारियों को सामुहिक विवाह कार्यक्रम को प्राथमिकता के आधार पर सम्पन्न कराये जाने का निर्देश दिया।

उन्होने पूरे विधि विधान से सामुहिक विवाह कार्यक्रम सम्पन्न कराये जाने हेतु निर्देश दिया कहा कि सारी समुचित व्यवस्थाए पहले से कर ली जाये। कार्यक्रम स्थल पर अतिथियो के स्वागत से लेकर उनके जल पान, मंच, मंडप,विवाह सामग्री, की व्यवस्थाएॅ पहले से सुनिश्चित कर ली जाये। उन्होने समितियों के सदस्यो को निर्देशित किया है कि सौपे गये कार्यो एवं उत्तरदायित्यों का निर्वहन समय-समय पर करते रहेगे, इसमे किसी प्रकार की लापरवाही न होने पाय।उन्होने बताया कि जनपद में दिनांक 30.01.2024 एवं 31.01.2024 दोनो तिथियो को मिलाकर लगभग 510 जोडंे वर-वधु मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह के परिणय सूत्र में बधेगे। यह कार्यक्रम आर टी आई मैदान नवीन स्टेडियम मे सम्पन्न कराया जायेगा। जिसमें जनपद के समस्त विकास खण्डो व नगर पालिकाओ/नगर पंचायतो से चिन्हित पात्र जोड़ो को इस योजना का लाभ दिया जायेगा। उन्होने बताया कि इस योजनान्तर्गत कुल 51000 हजार रू0 की धनराशि शासन स्तर से प्राप्त होती है जिसमें वधु के खाते मे रू0 35000 हजार की धनराशि ऑनलाईन प्रक्रिया से हस्तान्तरित किया जाता है तथा रू0 10 हजार विवाह संस्कार व 6 हजार रू0 विवाह कार्यक्रम आयोजन के लिए दिये जाने का प्रावधान है। बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) एवं समस्त सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। इसी क्रम में दिनांक 30.01.2024 एवं 31.01.2024 को प्रातः 09ः00 बजे से मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन आर टी आई मैदान नवीन स्टेडियम में समपन्न किया जायेगा।जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार ने समस्त प्रिन्ट मीडिया एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया एवं सोसल मीडिया से आग्रह है कि दिनांक 30 व 31 जनवरी, 2024 को निर्धारित समय एवं स्थान पर ससमय पहुचने का कष्ट करें, जिससे कार्यक्रम का भव्य प्रचार प्रसार हो सके।

Post navigation

Previous: भाजपा सरकार पूंजीपतियो की सरकार विधायक वीरेंद्र यादव
Next: मृतक बेटे के आत्मा की शांति के नाम पर तांत्रिक ने ठगे 4 लाख नकदी व 12 लाख के गहने

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.