Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

चार माह बाद जब जानकारी लेने पहुंचा पीडित तो पुलिस ने दर्ज किया वाहन चोरी का मुकदमा

विशेष संवाददाता 13-01-2025
khabarimg

जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के बलुआ घाट पर बीते 19 अगस्त 2024 को गंगा नदी किनारे से मोटरसाइकिल चोरी हो गई। जिस पर पुलिस ने करीब चार माह 26 दिन बाद जब पीड़ित अपने मुकदमा के बारे में पता करने के लिए रविवार को पहुंचा तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे एफआईआर की कापी उपलब्ध कराई।

बिहार प्रांत के नुआव थाना अंतर्गत गोडसरा गांव निवासी मुकेश पाल ने बताया कि वह 19 अगस्त 2024 कि भोर करीब 2 बजे सावन माह में नगर के बलुआ घाट पर जल लेने के लिए गए थे। गंगा नदी से जल लेने के दौरान उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल नदी के किनारे खड़ी कर दी। गंगा नदी से जल लेकर जब मुकेश वापस लौटा तो मोटर साइकिल गायब थी। उसने खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। जिस पर मुकेश ने थक हार कर उसी दिन कोतवाली में घटना की लिखित तहरीर दी। लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। वहीं रविवार को जब मुकेश अपनी मोटरसाइकिल चोरी के बाबत जानकारी लेने पहुंचा तो पुलिस ने थाने में ही नई तहरीर लिखवा कर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी अशेष नाथ सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त होते ही मुकदमा दर्ज किया गया है। चार महीने की देरी के सवाल पर उन्होंने कहा कि तहरीर मिलने के बाद तुरंत कार्रवाई की गई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और वाहन की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। क्षेत्रीय नागरिकों ने चोरी की घटनाओं पर पुलिस की धीमी कार्रवाई पर नाराजगी जताई है और सुरक्षा के सख्त इंतजाम की मांग की है।

Post navigation

Previous: जंगीपुर पुलिस ने चोरी की दो मोटरसाइकिलों के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Next: वेल्डिंग की दूकान में चोरी

संबंधित खबरें

IMG-20260819-WA0017
  • अपराध

जमानिया में 45 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 19-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260811-WA0026
  • अपराध

अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 11-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.