Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

वेल्डिंग की दूकान में चोरी

विशेष संवाददाता 13-01-2025
khabarimg

जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के सैयदराजा – गाजीपुर मार्ग पर स्थित महिला महाविद्यालय के पास वेल्डिंग की दुकान में चोरी की घटना को चोरो ने शनिवार की रात अंजाम दिया। दुकान संचालक ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

दुकान का मालिक बघरी गांव निवासी जितेन्द्र कुशवाहा ने बताया कि शनिवार कि शाम करीब 7 बजे प्रतिदिन की भांति अपनी दुकान बंद करके घर चले गए थे। अगले दिन सुबह 9 बजे जब दुकान पर पहुंचे, तो शटर टूटा हुआ पाया और अंदर का कीमती सामान गायब था। उन्होंने बताया कि चोरों ने दुकान से लोहे की 25 खिड़किया, 16 दरवाजा फ्रेम, 30 रोशनदान, वेल्डिंग मशीन, इन्वर्टर और बैटरी, कटर मशीन, ग्राइंडर मशीन और एक पेटी वेल्डिंग रॉड सहित अन्य सामान कुल ₹1,34,500 कीमत की चोरों ने चुरा लिया। जिस पर जितेन्द्र कुशवाहा ने इस घटना की जानकारी स्थानीय थाना जमानिया में दी और चोरी के संबंध में प्राथमिकी दर्ज करने की गुहार लगाई। उन्होंने पुलिस से चोरी हुए सामान की बरामदगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपील की है। पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में अशेष नाथ सिंह ने बताया कि जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Post navigation

Previous: चार माह बाद जब जानकारी लेने पहुंचा पीडित तो पुलिस ने दर्ज किया वाहन चोरी का मुकदमा
Next: मारपीट के मामले में एक के विरूद्ध मुकदमा दर्ज

संबंधित खबरें

IMG-20260819-WA0017
  • अपराध

जमानिया में 45 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 19-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260811-WA0026
  • अपराध

अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 11-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.