Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध
  • घटना / दुर्घटना

ट्रक में आग लगने के बाद ड्राइवर का बयान आया सामने वाला,बोला बाइक सवारों ने लगाई आग

अनिल कुमार 08-01-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
VideoCapture_20250108-095613

गाजीपुर में दबंगई का एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक ट्रक से एक बाइक सवार टच कर गया और उसके बाइक का अगला हिस्सा कुछ क्षतिग्रस्त हो गया और वह इसे इतना नाराज हुआ कि उसने कुछ लोगों के साथ मिलकर ट्रक में आग लगा दिया। इस बात की जानकारी ड्राइवर और क्लीनर को भी नहीं हो पाई जब आग विकराल रूप धारण किया तब किसी तरह से ड्राइवर और क्लीनर ने कूद कर अपनी जान बचाई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है और ट्रक ड्राइवर ने भी मीडिया को बयान में अपनी पूरी बात बताइ। गाजीपुर के जमानिया इलाके के रेलवे स्टेशन के रेलवे क्रॉसिंग के पास सोमवार की रात में चोपन से सिवान के लिए ट्रक में गिट्टी लाद कर ट्रक चालक चला था। और जैसे ही वह रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के कारण ट्रक में ब्रेक लगाया उस वक्त एक बाइक सवार ट्रक से आकर भीड़ गया। जिसके चलते उसके बाइक के अगला हिस्सा ट्रक में टच हो जाने के कारण क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद उसने ट्रक चालक से कहा सुनी किया और उसके बाद वह अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर ट्रक में आग लगाकर चलता बना । इस दौरान ट्रक चालक सुभाष और क्लीनर ट्रक के अंदर ही बैठे हुए थे जब उन्हें ट्रक में आग लगने का आभास हुआ तब इन लोगों ने ट्रक से कूद कर अपनी जान बचाई। ट्रक चालक सुभाष की बात माने तो वह मिर्जापुर से गिट्टी लेकर सिवान जनपद के लिए जा रहा था। और वह रेलवे फाटक के पास जैसे ही पहुंचा एक बाइक सवार का उसकी ट्रक से हल्का टच हो गया। इसके बाद बाइक सवार ट्रक चालक से गाली गलौज करने लगे और मारपीट पर भी उतारू हो गए इस दौरान बाइक सवारों ने विवाद बढ़ने पर पास के ही गांव के लोगों को फोन कर बुलाया और देखते ही देखते ट्रक में आग लगा दिया। जिसके बाद ट्रक धु धु कर जलने लगी। हालांकि आग लगने की जानकारी ट्रक चालक को तब लगा जब ट्रक में आग की लपटे ऊंची ऊंची उठने लगी। घटना की जानकारी के बाद स्थानिय पुलिस और अग्निशमन विभाग भी मौके पर पहुंच गया और सुरक्षा के मद्दे नजर दोनों तरफ से वाहनों के आवागमन को उस वक्त बंद कर दिया गया और करीब 2 से 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू तो कर लिया गया लेकिन ट्रक पूरी तरह से जल गया। वहीं ट्रक चालक अपनी आपबीती मीडिया को तो बता दिया लेकिन दबंगों के डर से इतना डरा हुआ है कि उसने अभी तक पुलिस को कोई भी लिखित शिकायत नहीं किया है वहीं स्थानीय पुलिस का कहना है की तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Post navigation

Previous: सड़क सुरक्षा माह के तहत जागरूकता यात्रा में बुजुर्ग ने माला पहनने से किया इनकार
Next: उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति लखनऊ की जिला अपराध निरोधक कमेटी गाजीपुर द्वारा रोजा तिराहे पर यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया

संबंधित खबरें

IMG-20260819-WA0017
  • अपराध

जमानिया में 45 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 19-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260811-WA0026
  • अपराध

अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 11-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

20260822_194946
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

व्यापार मंडल की कमान मिलते ही राकेश का भव्य स्वागत

संतोष शर्मा 22-08-2026
FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.