Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • घटना / दुर्घटना

शादी की खुशियां मातम में बदलीं: दयालपुर में नदी में डूबने से अरमान अंसारी की मौत

विशेष संवाददाता 14-04-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
0145 (2)

गाज़ीपुर। शादियाबाद थाना क्षेत्र के दयालपुर कस्बे में सोमवार की सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां 32 वर्षीय अरमान अंसारी की नदी में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अरमान शौच के लिए निकले थे, तभी पैर फिसलने से वे नदी में गिर पड़े और गहरे पानी में डूब गए।

अरमान की मौत ऐसे समय में हुई जब उनके घर में खुशियों का माहौल था। उनके छोटे भाई की शादी अभी रविवार को ही हुई थी और सोमवार को बहुभोज का आयोजन होना था। घर में चारों ओर रौनक थी, लेकिन अचानक हुए इस हादसे ने पूरे परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। अरमान मोटर बैंडिंग का काम करते थे और साथ ही कोचिंग पढ़ाकर अपने परिवार का खर्च चलाते थे। उनके परिवार में चार बहनें और दो भाई हैं, जिनमें से दो बहनों का पहले ही निधन हो चुका है। अरमान अविवाहित थे और परिवार की जिम्मेदारियों को निभा रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। हर किसी की आंखें नम हैं और घर का माहौल ग़मगीन हो गया है। आसपास के लोग भी शोक संवेदना जताने के लिए मृतक के घर पहुंच रहे हैं। शादियाबाद थाना प्रभारी श्याम जी यादव ने बताया कि पुलिस मौके पर मौजूद है और आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Post navigation

Previous: चाणक्य के शिष्य ने शिक्षा के मंदिर की जगह ‘शीक्षा के मंदीर’ में दिया ज्ञान
Next: नौकरी के नाम पर करोड़ों की ठगी: कोचिंग एकेडमी कर्मचारी फैयाज खान गिरफ्तार, मुख्य आरोपी अब भी फरार

संबंधित खबरें

85 (2)
  • घटना / दुर्घटना

बेकाबू स्कॉर्पियो की चपेट में आए युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विशेष संवाददाता 08-06-2025
014 (8)
  • घटना / दुर्घटना

अज्ञात ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

विशेष संवाददाता 08-06-2025
01 (5)
  • घटना / दुर्घटना

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जलता ट्रेलर बना शोला, आधा दर्जन ट्रैक्टर जलकर खाक – बाल-बाल बचे चालक और सहायक

विशेष संवाददाता 07-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260512-WA0004
  • खबर ⁄ समाचार

परदेस से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

संतोष शर्मा 12-05-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.