Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

नौकरी के नाम पर करोड़ों की ठगी: कोचिंग एकेडमी कर्मचारी फैयाज खान गिरफ्तार, मुख्य आरोपी अब भी फरार

विशेष संवाददाता 14-04-2025
01 (3)

गाज़ीपुर। बहुचर्चित “नौकरी के बदले करोड़ों की धोखाधड़ी” मामले में सोमवार को स्थानीय थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नगदीलपुर स्थित बक्शू बाबा कोचिंग एकेडमी के कर्मचारी और आरोपी फैयाज खान को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी उसियां, दिलदारनगर का निवासी है और बिहार भागने की फिराक में वायरलेस चौराहा पर ट्रेन का इंतजार कर रहा था, तभी पुलिस ने उसे धर दबोचा।

पुलिस ने फैयाज को थाने लाकर सख्ती से पूछताछ की और मेडिकल परीक्षण के बाद विभिन्न धाराओं में चालान कर उसे कोर्ट में पेश किया। अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस के अनुसार, फैयाज खान के खिलाफ नौकरी के नाम पर लोगों से पैसे लेने और पैसे मांगने पर धमकी देने जैसे गंभीर आरोप हैं। रेवतीपुर थाने में उसके खिलाफ ऐसे कुल तीन मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी पिछले चार महीने से फरार चल रहा था। फैयाज, कोचिंग एकेडमी के संचालक विनोद गुप्ता का करीबी सहयोगी बताया जा रहा है। विनोद गुप्ता पहले से ही जिला जेल में निरुद्ध है। इस घोटाले में अब तक पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिसमें से दो आरोपी—कृष्णा उपाध्याय और विपिन यादव—जमानत पर बाहर हैं, जबकि विनोद गुप्ता और दीपू पहले से ही जेल में बंद हैं। इस बहुचर्चित मामले में कुल 20 आरोपी नामजद हैं, जिनमें से 15 अब भी फरार हैं। पुलिस के मुताबिक मुख्य वांछित आरोपी बिहार निवासी नीतू श्रीवास्तव उर्फ आदित्य की तलाश अभी भी जारी है।थानाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार पांडेय ने बताया कि फरार चल रहे अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है और उन्हें भी जल्द ही हिरासत में ले लिया जाएगा। यह मामला जिले में नौकरी के नाम पर चल रहे फर्जीवाड़े की पोल खोलने वाला बन चुका है और प्रशासन की सख्त निगरानी में है।

Post navigation

Previous: शादी की खुशियां मातम में बदलीं: दयालपुर में नदी में डूबने से अरमान अंसारी की मौत
Next: स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया 16 अप्रैल से प्रारंभ

संबंधित खबरें

IMG-20260819-WA0017
  • अपराध

जमानिया में 45 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 19-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260811-WA0026
  • अपराध

अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 11-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.