Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

बाइक सवारों ने ट्रक में लगाई आग, चालक बाल-बाल बचा

विशेष संवाददाता 07-01-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
7 (5)

जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के रेलवे स्टेशन बाईपास क्रॉसिंग के पास एनएच-24 पर सोमवार की रात करीब 9:30 बजे गिट्टी लदे ट्रक में अज्ञात लोगों ने मामूली बात को लेकर आग लगा दी। जिससे ट्रक धूं-धूं करके जलने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

ट्रक चालक सुभाष ने बताया कि मिर्जापुर से गिट्टी लेकर सिवान जा रहे थे। जब वे रेलवे फाटक के पास पहुंचे, तो उनकी ट्रक एक बाइक सवार से हल्के से टकरा गई। इसके बाद बाइक सवार और उसके साथी गाली-गलौज करने लगे। विवाद बढ़ने पर उन्होंने फोन कर अन्य लोगों को भी बुला लिया। चालक के अनुसार मामूली बात पर उन लोगों ने मिलकर ट्रक में आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे ट्रक पूरी तरह जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने सुरक्षा के मद्देनजर दोनों ओर से राजमार्ग पर यातायात रोक दिया। फायर ब्रिगेड के जवानों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। इसके बाद ही राजमार्ग पर यातायात बहाल हो सका लेकिन तब तक ट्रक को भारी नुकसान हो चुका था। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के बावजूद ट्रेन परिचालन पर इसका कोई असर नहीं पड़ा और ट्रेनें निर्धारित समय पर गुजरती रहीं। स्टेशन चौकी प्रभारी अशोक सिंह ने बताया कि आग लगने से ट्रक जल गया है। चालक और क्लीनर ने कूदकर अपनी जान बचाई। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। अभी तक तहरीर नहीं मिला है। फिर भी मामले की छानबीन की जा रही है।

Post navigation

Previous: पत्रकारों ने निकाला मौन जुलूस
Next: बजट और सम्मान को लेकर जिला पंचायत सदस्यों ने किया अध्यक्ष के खिलाफ प्रदर्शन

संबंधित खबरें

IMG-20260819-WA0017
  • अपराध

जमानिया में 45 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 19-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260811-WA0026
  • अपराध

अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 11-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

20260822_194946
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

व्यापार मंडल की कमान मिलते ही राकेश का भव्य स्वागत

संतोष शर्मा 22-08-2026
FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.