Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष आधे दर्जन लोग घायल

विशेष संवाददाता 26-03-2024
IMG-20240326-WA0041.jpg

गाजीपुर। सोमवार को एक तरफ जहां रंगोत्सव का पर्व होली धार्मिक मान्यताओं और परंपरा के अनुसार सद्भाव पूर्वक मनाया गया, वहीं जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में हुई मारपीट में चाक के प्रहार से आधा दर्जन लोग घायल हो गए।
घटना दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के केसरुआ गांव में 25 मार्च की देर शाम का है। वहां पुरानी जमीनी विवाद को लेकर नरेंद्र मिश्रा के घर पर दो पक्षों में जमके मारपीट हुई। मारपीट में चाकू और पंच के प्रहार से आधे दर्जन लोग घायल हो गए।
यह घटना सेवानिवृत्त सैनिक नरेंद्र मिश्रा के यहां घटी। विपक्षी ने दांतों से उनकी अंगुली काट ली तथा पंच से शरीर पर कई जगह वार किया। मारपीट में रविंद्र मिश्रा 56 वर्ष के तीन दांत टूट गये और सिर भी फट गया। शुभम मिश्रा 24 वर्ष के दाहिने हाथ का अंगूठा कट गया। रम्भा मिश्रा के सोने के कान के टप्स और मंगलसूत्र छीनने से कान में चोटें आई और उनका सोने का मंगलसूत्र व टप्स गायब गए हो गए। वहीं बुजुर्ग रामरती देवी 65 वर्ष का मंगलसूत्र भी हमलावरों ने छीन लिए। इस घटना में नरेंद्र मिश्रा ने हमलावरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तत्काल घायलों को जखनियां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।  हालत गंभीर होने पर घायलों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पीड़ित पक्ष के शुभम मिश्रा ने बताया कि 10 साल पहले से खेती की जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।जिसमें तीन माह पूर्व पैमाइश के बाद एसडीएम के निर्देश पर जमीन विपक्षी को दे दी गई थी। उस जमीन में तीन सफेदा का पेड़ था उसको लेकर विवाद हुआ था। उसी रंजिश को लेकर विपक्षियों ने घर पर हमला बोलकर मारपीट की है।
एसओ राजेश बहादुर सिंह ने बताया कि दो पक्षो में जमीन को लेकर मारपीट हुआ है। जिसमें एक पक्ष के घायल लोगों को अस्पताल भेजा गया है। मुकदमा दर्ज किया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Post navigation

Previous: अवैध असलहों समेत चार को पुलिस ने दबोचा
Next: चार मीनार मस्जिद पर कुरान खत्म होने पर दी गयी अफ्तार पार्टी। हुई दुआखानी

संबंधित खबरें

IMG-20260819-WA0017
  • अपराध

जमानिया में 45 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 19-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260811-WA0026
  • अपराध

अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 11-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.