Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

अवैध असलहों समेत चार को पुलिस ने दबोचा

विशेष संवाददाता 26-03-2024
IMG-20240326-WA0040.jpg

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत करंडा थाना पुलिस ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चार तमंचा 0.315 बोर तथा सात कारतूस बरामद कर लिया।
पुलिस टीम को यह सफलता सोमवार को करंडा थाना क्षेत्र के बलबन्तपुर मोड़ (ग्राम धरम्मरपुर) से चेकिंग के दौरान स्कार्पियो से मिली। स्कार्पियो से पुलिस ने इमरान कुरैशी पुत्र अबरार कुरैशी,निजामुद्दीन कुरैशी।पुत्र सलाम कुरैशी व इरफान कुरैशी पुत्र अबरार कुरैशी निवासीगण मोहल्ला बुद्धीपुर कस्बा जमानियां थाना जमानियां तथा मोहम्मद औरंगजेब पुत्र नौशाद निवासी कानूनगो मोहल्ला कस्बा जमानियां थाना जमानियां जनपद गाजीपुर से गिरफ्तार किया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों के कब्जे से चार तमंचा 0.315 बोर व सात जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। ‌अभियुक्तों विरुद्ध आर्म्स एक्ट का मामला पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अजय कुमार यादव चौकी प्रभारी बड़सरा व सतेन्द्र कुमार यादव, मुख्य आरक्षी आशुतोष पाण्डेय, आरक्षी वीरेंद्र कुमार, सतेन्द्र कुमार दुबे, प्रफुल्ल कुमार, दिलीप कुमार तथा राजकुमार भारतीय थाना करंडा जनपद गाज़ीपुर शामिल रहे।

Post navigation

Previous: मनबढ़ो ने युवक को पीटकर किया घायल
Next: जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष आधे दर्जन लोग घायल

संबंधित खबरें

IMG-20260819-WA0017
  • अपराध

जमानिया में 45 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 19-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260811-WA0026
  • अपराध

अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 11-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.