Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध
  • समस्या

शिक्षक नेता दिग्विजय सिंह पर बीएसए ने बैठायी जांच शासकीय कार्य में व्यवधान उत्पन्न करने का आरोप

विशेष संवाददाता 03-03-2024
IMG-20240303-WA0049.jpg

गाजीपुर। करंडा बीईओ बनाम कुछ शिक्षक गुट के बीच रार की दरार दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है‌। बीईओ बनाम ब्लाक के कुछ शिक्षको का गुट अभी क्या – क्या गल खिलायेगा, यह तो पता नहीं, लेकिन इतना जरूर है कि इस बार बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों और करंडा ब्लाक के कुछ शिक्षको का गुट दोनों खुलकर आमने-सामने हो गए हैं। दोनों एक-दूसरे पर जोर अजमाइश करने में जुट गए हैं। अभी बीईओ रविन्द्र सिंह ने श्रीगंज स्थित पी.एस के शिक्षक अनिल कुमार के खिलाफ एसपी को तहरीर देकर विभाग में तहलका मचाया। तभी सूचना मिली की बीएसए हेमंत राव ने कंपोजिट विद्यालय ढे़लवा के प्रभारी प्रधानाध्यापक व शिक्षक नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ विभागीय जांच बैठा दी है। मामला अनुशासनहीनता और शासकीय कार्य में व्यवधान उत्पन्न किये जाने का बताया जा रहा है। बीएसए के मुताबिक जांच के लिए कमेटी बनाई गई है। जिसमें बीईओ सैदपुर अविनाश राय और मुहम्मदाबाद के बीईओ दीनानाथ साहनी को शामिल किया गया है। यह जांच भी बीईओ करंडा के रिपोर्ट पर बैठाई गई है। हालांकि 28-29 फरवरी को सेटअप कर दी गई है। प्रकरण के संबंध में बीएसए जांच अधिकारियों से एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट तलब की है। लेकिन विभागीय सूत्रों की मानें तो संबंधित शिक्षक पर गाज गिरना तय है। यह वहीं शिक्षक है जिनके खिलाफ भी विद्यालय न आने को लेकर एक पत्रकार ने मोर्चा खोल दिया था। लेकिन इन शिक्षक द्वारा पत्रकार के खिलाफ शिकायत कर अपने आप को बचा लिया गया था।

Post navigation

Previous: नवनिर्वाचित राज्य सभा सांसद डॉ,संगीता बलवंत ने मनरेगा अन्नपूर्णा भवन का किया लोकार्पण
Next: उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में रूट मार्च किया गया

संबंधित खबरें

IMG-20260819-WA0017
  • अपराध

जमानिया में 45 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 19-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260811-WA0026
  • अपराध

अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 11-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.