Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

ओवरटेक विवाद ट्रक चालक से मारपीट, चार पर केस दर्ज

ब्यूरो 27-05-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
khabarimg

जमानिया। थाना क्षेत्र के कसेरा पोखरा स्थित एक निजी विद्यालय के पास सोमवार को ओवरटेक को लेकर हुए विवाद में एक ट्रक चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में एक नामजद समेत तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, महादेवा, थाना सुहवल निवासी कृष्ण मुरारी यादव दिलदारनगर से जमानिया की ओर ट्रक लेकर आ रहे थे। सुबह करीब 11:50 बजे, कसेरा पोखरा के पास स्थित एक निजी विद्यालय से लगभग 100 मीटर पहले, शाहपुर फुल्ली गांव निवासी धर्मेंद्र यादव अपने तीन साथियों के साथ ओवरटेक करने की बात को लेकर कृष्ण मुरारी से उलझ गए। आरोप है कि विवाद इतना बढ़ गया कि धर्मेंद्र यादव और उसके साथियों ने मिलकर ट्रक चालक को लात-घूंसे और लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। मारपीट के दौरान उन्होंने मां-बहन की भद्दी-भद्दी गालियां भी दीं। शोरगुल सुनकर आसपास के राहगीरों ने बीच-बचाव कर किसी तरह पीड़ित को बचाया। पीड़ित कृष्ण मुरारी ने थाने पहुंचकर घटना की लिखित तहरीर दी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना के आधार पर धर्मेंद्र यादव निवासी शाहपुर फुल्ली और तीन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Post navigation

Previous: पति ने एसपी से लगाई गुहार बच्चों संग लापता महिला की तलाश में भटक रहा परिवार
Next: दर्दनाक हादसा जमानिया के रघुनाथपुर में करंट लगने से युवक की मौत

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

20260822_194946
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

व्यापार मंडल की कमान मिलते ही राकेश का भव्य स्वागत

संतोष शर्मा 22-08-2026
FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.