Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • घटना / दुर्घटना

दर्दनाक हादसा जमानिया के रघुनाथपुर में करंट लगने से युवक की मौत

ब्यूरो 27-05-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250527-WA0002.jpg


जमानिया। थाना क्षेत्र के ग्राम रघुनाथपुर में मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे में 25 वर्षीय युवक बालमुकुंद (पुत्र चंद्रमा) की बिजली के करंट से मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

परिजनों ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 11 बजे बालमुकुंद अपने घर के पास चरी के खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान वह पहले से टूटकर गिरे बिजली के तार की चपेट में आ गया। करंट लगते ही वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। ग्रामीण जब तक मौके पर पहुंचे और उसे तार से अलग कर जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दयाराम दास ने बताया कि बीती रात आई आंधी और बारिश के कारण घर में बिजली आपूर्ति के लिए लगा तार टूट कर खेत में गिर गया था, जिसकी जानकारी किसी को नहीं थी। बालमुकुंद अनजाने में उसी खेत में काम करने चला गया, जहां यह दुखद हादसा हो गया। घटना के समय मृतक का छोटा भाई कृष्ण मुरारी भी पास ही था, जिसने बड़े भाई को जमीन पर गिरा देखा तो शोर मचाया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह उसे तार से अलग किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। सूचना पर स्थानीय पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल गाजीपुर भेज दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गाजीपुर भेज दिया गया है।

Post navigation

Previous: ओवरटेक विवाद ट्रक चालक से मारपीट, चार पर केस दर्ज
Next: हरपुर में फरार वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश

संबंधित खबरें

85 (2)
  • घटना / दुर्घटना

बेकाबू स्कॉर्पियो की चपेट में आए युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विशेष संवाददाता 08-06-2025
014 (8)
  • घटना / दुर्घटना

अज्ञात ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

विशेष संवाददाता 08-06-2025
01 (5)
  • घटना / दुर्घटना

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जलता ट्रेलर बना शोला, आधा दर्जन ट्रैक्टर जलकर खाक – बाल-बाल बचे चालक और सहायक

विशेष संवाददाता 07-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

20260822_194946
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

व्यापार मंडल की कमान मिलते ही राकेश का भव्य स्वागत

संतोष शर्मा 22-08-2026
FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.