Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार
  • घटना / दुर्घटना

पति ने एसपी से लगाई गुहार बच्चों संग लापता महिला की तलाश में भटक रहा परिवार

ब्यूरो 27-05-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
khabarimg


जमानिया। कोतवाली क्षेत्र से एक महिला अपने दो छोटे बच्चों के साथ बीते 19 मई को रहस्यमय परिस्थितियों में घर से लापता हो गई है। परिवार लगातार महिला और बच्चों की तलाश में जुटा है, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इस परेशान करने वाली स्थिति से हताश पति ने अब पुलिस अधीक्षक से मदद की गुहार लगाई है। पुलिस ने इस मामले में सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

परिजनों के अनुसार, महिला का मोबाइल नंबर ट्रेस करने पर उसकी लोकेशन जनपद के एक इलाके में मिली थी, जिसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को भी दी गई थी। इसके बावजूद, अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से परिवार का मानसिक तनाव और बढ़ गया है। परिजनों का कहना है कि उन्होंने पहले थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी थी, लेकिन जांच की गति बेहद धीमी है। उन्होंने मांग की है कि मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस तत्काल कार्रवाई करे, ताकि महिला और बच्चों का जल्द से जल्द पता लगाया जा सके।
इस संबंध में कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Post navigation

Previous: मनहूस दोपहर जमानिया के सेंदुरा गांव में करंट से किशोर की मौत, बहन घायल
Next: ओवरटेक विवाद ट्रक चालक से मारपीट, चार पर केस दर्ज

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

20260822_194946
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

व्यापार मंडल की कमान मिलते ही राकेश का भव्य स्वागत

संतोष शर्मा 22-08-2026
FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.