Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • घटना / दुर्घटना

मनहूस दोपहर जमानिया के सेंदुरा गांव में करंट से किशोर की मौत, बहन घायल

ब्यूरो 27-05-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
khabarimg


जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के सेंदुरा गांव में मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे एक हृदय विदारक घटना में 15 वर्षीय युवराज (पुत्र शंभु बिंद) की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसे बचाने के प्रयास में उसकी 18 वर्षीय बहन किरन भी झुलस कर घायल हो गई। यह घटना तब हुई जब युवराज घर में पंखा चालू कर रहा था।

बताया जा रहा है कि पंखे में करंट दौड़ रहा था और युवराज नंगे पैर था, जिससे वह बुरी तरह चिपक गया। शोर सुनकर पास मौजूद बहन किरन ने जैसे ही भाई को छुड़ाने की कोशिश की, वह भी करंट की चपेट में आकर गिर पड़ी। परिवार और आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और किसी तरह दोनों को कमरे से बाहर निकाला। हालांकि, तब तक युवराज की मौत हो चुकी थी। किरन को तत्काल एक निजी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
युवराज अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। इस असमय मौत से पूरे घर में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना की सूचना पर राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। हल्का लेखपाल राजकुमार ने बताया कि मौका मुआयना कर रिपोर्ट तहसील में सौंप दी गई है और पुलिस को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। हालांकि, प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें अभी तक घटना की सूचना नहीं मिली है और सूचना मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने इस दर्दनाक हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और उचित कार्रवाई की मांग की है।

Post navigation

Previous: रेलवे सुरक्षा बल का ‘ऑपरेशन सतर्क’ सफल दो शराब तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त
Next: पति ने एसपी से लगाई गुहार बच्चों संग लापता महिला की तलाश में भटक रहा परिवार

संबंधित खबरें

85 (2)
  • घटना / दुर्घटना

बेकाबू स्कॉर्पियो की चपेट में आए युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विशेष संवाददाता 08-06-2025
014 (8)
  • घटना / दुर्घटना

अज्ञात ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

विशेष संवाददाता 08-06-2025
01 (5)
  • घटना / दुर्घटना

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जलता ट्रेलर बना शोला, आधा दर्जन ट्रैक्टर जलकर खाक – बाल-बाल बचे चालक और सहायक

विशेष संवाददाता 07-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260512-WA0004
  • खबर ⁄ समाचार

परदेस से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

संतोष शर्मा 12-05-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.