Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • समस्या

रेवतीपुर NH-24 से सीएचसी तक नाले का निर्माण शुरू, दशकों पुरानी जल निकासी की समस्या होगी दूर

ब्यूरो 20-04-2025
IMG-20250420-WA0003.jpg


रेवतीपुर।स्थानीय गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग 24 से ब्लॉक मुख्यालय होते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) तक जाने वाले लगभग 300 मीटर लंबे मार्ग पर दशकों से चली आ रही जल निकासी की समस्या अब जल्द ही खत्म होने वाली है। शासन ने इस मार्ग पर पक्के नाले के निर्माण को मंजूरी दे दी है और इसके लिए 30 लाख रुपये का बजट भी जारी कर दिया है।

क्षेत्र पंचायत निधि से इस नाले के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद तेजी से काम शुरू कर दिया गया है। अधिकारी स्वयं निर्माण कार्य की पल-पल निगरानी कर रहे हैं। इस नाले के बन जाने से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा तो मिलेगी ही, साथ ही जल निकासी की गंभीर समस्या से भी निजात मिल जाएगी।
अधिकारियों के अनुसार, शासन ने इस नाले का निर्माण अगले तीन महीने में पूरा करने की समय सीमा तय की है। अब तक लगभग 30 प्रतिशत नाले का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और उम्मीद जताई जा रही है कि यह कार्य निर्धारित समय के भीतर ही संपन्न हो जाएगा।
गौरतलब है कि शासन ने जनवरी 2025 में इस नाले के निर्माण को स्वीकृति प्रदान की थी। पिछले लगभग 30 वर्षों से यह मार्ग जल निकासी की समस्या से जूझ रहा था। बरसात के मौसम में तो यह सड़क पूरी तरह से झील में तब्दील हो जाती थी, जिससे राहगीरों और स्थानीय निवासियों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।जिला पंचायत राज अधिकारी अंशुल मौर्या ने बताया कि पक्के नाले का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और इसे निर्धारित समय में पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि इस नाले के बनने से जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा और लोगों को आने-जाने में काफी सहूलियत होगी। इस विकास कार्य से स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है।

Post navigation

Previous: Συχνά Ζητήματα με Αναλήψεις σε Ψηφιακά Πορτοφόλια: Αναλύοντας Τα Αίτια και Τις Λύσεις
Next: Innovationen bei Online Casino Plattformen 2024: Ein Blick auf GeniePlay

संबंधित खबरें

IMG-20260810-WA0020
  • समस्या

जमानिया:गृहकर में 10 गुना वृद्धि से सभासदों व नागरिकों में रोष, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

संतोष शर्मा 10-08-2026
IMG-20260427-WA0017
  • समस्या

गौशाला में बदइंतजामी की पोल खुली, निरीक्षण में प्रभारी गायब—एसडीएम सख्त

संतोष शर्मा 27-04-2026
IMG-20260425-WA0019
  • समस्या

जमानिया तहसील में साइकिल स्टैंड बना ‘उगाही केंद्र’, ठेकेदार के कर्मचारियों की मनमानी से जनता परेशान

संतोष शर्मा 27-04-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.