Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

स्वच्छ भारत मिशन के तहत विभिन्न योजनाओं का जिलाधिकारी ने की समीक्षा

विशेष संवाददाता 07-01-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
PHOTO--3 (3)

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में स्वच्छ भारत मिशन के तहत विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। इस बैठक में सभी सहायक विकास अधिकारी पंचायत एवं खंड प्रेरक उपस्थित थे।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी सामुदायिक शौचालय प्रतिदिन समय से खुलने चाहिए और पंचायत सचिवालय भी नियमित रूप से संचालित हों, ताकि जनमानस को सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने यह भी कहा कि स्वच्छ भारत मिशन शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है, अतः इस प्रकार के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, जिला पंचायत राज अधिकारी अंशुल मौर्या, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, समस्त एडीओ पंचायत एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में निम्नलिखित बिंदुओं पर चर्चा और समीक्षा की गई:

वार्षिक कार्यान्वयन योजना: सभी कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

रिसोर्स रिकवरी सेंटर (RRC) का संचालन: सभी गांवों में RRC को क्रियाशील बनाने के निर्देश दिए गए।

ग्रीन लीफ रेटिंग प्रणाली की स्थापना: गांवों में स्वच्छता के स्तर को मापने के लिए इस प्रणाली को लागू करने पर जोर दिया गया।

प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट की स्थापना/संचालन: प्लास्टिक कचरे के प्रबंधन के लिए यूनिट्स की स्थापना की समीक्षा की गई।

गोवर्धन योजना के तहत बायोगैस प्लांट निर्माण/संचालन: गांवों में बायोगैस प्लांट की स्थापना की प्रगति की समीक्षा की गई।

व्यक्तिगत शौचालय निर्माण रेट्रोफिटिंग: शौचालय निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।

ठोस तरल अपशिष्ट प्रबंधन: आवंटित क्रेडिट लिमिट के सापेक्ष खर्च और कार्यों की समीक्षा की गई।

अंत्येष्टि स्थल और पंचायत भवन में QR कोड की स्थापना: इन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।

Post navigation

Previous: क्लस्टर स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ
Next: सोलह के विरूद्ध मुकदमा दर्ज

संबंधित खबरें

20260822_194946
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

व्यापार मंडल की कमान मिलते ही राकेश का भव्य स्वागत

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260819-WA0038
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

जमानिया हिंदू पीजी कॉलेज में नशा मुक्ति अभियान

संतोष शर्मा 19-08-2026
001
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

गंगा के बढ़ते जलस्तर से जमानिया में सतर्कता

विशेष संवाददाता 20-07-2026

शायद आपने नहीं देखा

20260822_194946
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

व्यापार मंडल की कमान मिलते ही राकेश का भव्य स्वागत

संतोष शर्मा 22-08-2026
FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.