Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खेल–कूद

क्लस्टर स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

विशेष संवाददाता 07-01-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
PHOTO--2 (3)

गाजीपुर। नेहरू युवा केंद्र के युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में विकासखंड बिरनो के मां शारदा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रायपुर तरछा में क्लस्टर स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ जंगीपुर के विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव ने किया।

इस अवसर पर डॉ. वीरेंद्र यादव ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल से उत्तम स्वास्थ्य प्राप्त होता है और यह सामाजिक ताने-बाने को भी मजबूत बनाता है। खिलाड़ी सदैव टीम भावना से खेलते हैं, जहां जाति, क्षेत्र और धर्म की सभी दीवारें टूट जाती हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से अनुशासन का पालन करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने की अपील की। नेहरू युवा केंद्र के उपनिदेशक कपिल देव ने बताया कि जनपद में पांच प्रतियोगिताएं आयोजित हो रही हैं। क्लस्टर स्तर के विजेता खिलाड़ी जनपद स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे, और जनपद स्तर के विजेता खिलाड़ी राज्य स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक सुभाष चंद्र प्रसाद, विधानसभा महासचिव जितेंद्र चौहान, रायपुर के प्रधान अवधेश यादव, प्रबंधक काशीनाथ चौहान, अध्यापक इशरत खान, रामानंद चौहान, डॉ. राजकुमार, राजकुमार सिंह, अरविंद चौहान, शशिकांत (जिला पंचायत सदस्य), रेफरी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय खिलाड़ी उपस्थित थे। विद्यालय के प्रधानाचार्य कालीचरण चौहान ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन राज्य प्रशिक्षक अंगद सिंह यादव ने किया।

Post navigation

Previous: फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन किया
Next: स्वच्छ भारत मिशन के तहत विभिन्न योजनाओं का जिलाधिकारी ने की समीक्षा

संबंधित खबरें

7
  • खेल–कूद

रस्साकशी और कबड्डी में छात्रों ने दिखाया दम

विशेष संवाददाता 12-02-2026
1
  • खेल–कूद

प्रेम कुमार ने सीबीएसई क्लस्टर प्रतियोगिता में लहराया परचम, गोल्ड व ब्रॉन्ज मेडल जीत किया क्षेत्र का नाम रोशन

विशेष संवाददाता 07-08-2025
4744
  • खेल–कूद

डिवाइन ग्लोबल स्कूल को मिजर तीसरा स्थान, विजयी खिलाड़ियों का भव्य स्वागत

विशेष संवाददाता 04-08-2025

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260512-WA0004
  • खबर ⁄ समाचार

परदेस से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

संतोष शर्मा 12-05-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.