Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • समस्या

विद्‍युत विभाग करा रहा रिग्रुपिंग एवं क्षमता वृद्धि का कार्य

विशेष संवाददाता 14-07-2024
7

जमानिया। विद्युत विभाग की ओर से क्षेत्र में ट्रीपिंग‚ लो वोल्टेज आदि की समस्या को लेकर लगातार क्षमता वृद्धि और रिग्रुपिंग का कार्य किया जा रहा है। ताकि विद्युत उपभोक्ताओं को निर्वाध बिजली की आपूर्ति की जा सकें। शनिवार को तहसील में 400 केबीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया।

जेई इन्द्रजीत पटेल ने बताया कि प्रदेश की सरकार उपभोक्ताओं को बिजली मुहैया कराने की दिशा में कार्य कर रही है। उपभोक्ताओं को बिजली को लेकर किसी प्रकार की परेशानी न हो इसको लेकर नगर सहित ग्रामीण इलाको में ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि‚ रिग्रुपिंग‚ तार बदलने आदि को लेकर कार्य तेजी से किया जा रहा है। जिसके तहत पावर हाउस गेट और जमानिया तहसील आदि जगहों पर लगे 250 केवीए के ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि कर 400 केवीए किया गया है। जब कि रिग्रुपिंग के तहत हरपुर‚ चांदपुर नई बस्ती सहित स्टेशन बाजार एवं ग्रामीण क्षेत्रों में नए ट्रांसफार्मर एवं पहले से लगे ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि की गई है। उन्होंने बताया इसके लिए लगातार एटिमेट‚ उच्चाधिकारियों से वार्ता आदि की जा रही है। क्षमता वृद्धि एवं रिग्रुपिंग के बाद नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में लो वोल्टेज सहित ट्रांसफार्मर जलने आदि की समस्या समाप्त हो जाएगी और उपभोक्ताओं को निर्वाध रूप से बिजली की आपूर्ति हो सकेगी। उन्होंने बताया कि तारों को लेकर भी कार्य किया जा रहा है। जल्द जिन स्थानों में तार ढीले ढाले और जरजर है  उसे बदला जाएगा। उन्होंने बताया कि अथक प्रयास एवं अधिकारी‚ जनप्रतिनिधि के सहयोग के कारण संभव हो सका है। तहसील में लग रहे 400 केवीए के ट्रांसफार्मर से तहसील सहित करीब 400 परिवारों को राहत मिलेगी।

Post navigation

Previous: चोरों ने दो मंदिरों में चोरी की घटना को दिया अंजाम आभूषण सहित दान पेटी पर किया हाथ साफ
Next: एमएलसी चंचल सिंह ने अपने दूसरे कार्यकाल में अबतक 330 पीड़ितों को दिलाई आर्थिक सहायता

संबंधित खबरें

IMG-20260810-WA0020
  • समस्या

जमानिया:गृहकर में 10 गुना वृद्धि से सभासदों व नागरिकों में रोष, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

संतोष शर्मा 10-08-2026
IMG-20260427-WA0017
  • समस्या

गौशाला में बदइंतजामी की पोल खुली, निरीक्षण में प्रभारी गायब—एसडीएम सख्त

संतोष शर्मा 27-04-2026
IMG-20260425-WA0019
  • समस्या

जमानिया तहसील में साइकिल स्टैंड बना ‘उगाही केंद्र’, ठेकेदार के कर्मचारियों की मनमानी से जनता परेशान

संतोष शर्मा 27-04-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.