Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

परिवार परामर्श केंद्र गाजीपुर ने मध्यस्थता से किया एक परिवार का पुनर्मिलन

विशेष संवाददाता 27-02-2025
014 (17)

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के निर्देशन में महिला सहायता प्रकोष्ठ/परिवार परामर्श केंद्र द्वारा पति-पत्नी के आपसी विवाद को सुलझाने के लिए मध्यस्थता की गई, जिसमें एक अलग हुए परिवार का पुनर्मिलन कराया गया।

आज परिवार परामर्श केंद्र गाजीपुर में कुल 09 पारिवारिक विवादों की सुनवाई की गई। इसमें से एक मामले में दोनों पक्षों को शांतिपूर्वक बैठाकर मध्यस्थता के माध्यम से गिले-शिकवे भुलाकर आपसी सहमति से पुनर्मिलन कराया गया और पत्नी को ससम्मान विदा किया गया। इसके अतिरिक्त 02 पारिवारिक विवादों में समाधान निकलने पर फाइल बंद कर दी गई‚ 03 मामलों में कानूनी सुझाव देते हुए फाइल बंद कर दी गई‚  03 मामलों में मध्यस्थता नहीं हो सकी, इसलिए अगली सुनवाई की तिथि निर्धारित की गई। इन सभी मामलों के निस्तारण में कमरूद्दीन, विक्रमादित्य, महिला प्रकोष्ठ प्रभारी शशि सिंह, उप निरीक्षक शशिधर मिश्रा, महिला आरक्षी रागिनी चौबे, महिला आरक्षी संध्या, महिला होमगार्ड उर्मिला गिरी सहित अन्य अधिकारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पुलिस प्रशासन की यह पहल पारिवारिक विवादों को आपसी संवाद और समझौते के माध्यम से सुलझाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है, जिससे समाज में सौहार्द बना रहे और परिवारों का विघटन रोका जा सके।

Post navigation

Previous: “ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत पॉक्सो एक्ट के आरोपी को 4 वर्ष की सजा
Next: पी.जी. कॉलेज गाजीपुर में “पूर्वोत्तर भारत का भौगोलिक एवं सामरिक महत्व” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन

संबंधित खबरें

IMG-20260819-WA0017
  • अपराध

जमानिया में 45 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 19-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260811-WA0026
  • अपराध

अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 11-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.