Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

“ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत पॉक्सो एक्ट के आरोपी को 4 वर्ष की सजा

विशेष संवाददाता 27-02-2025
khabarlogo

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक लखनऊ द्वारा संचालित “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के अंतर्गत जनपद गाजीपुर में मॉनिटरिंग सेल व अभियोजन टीम की प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप पॉक्सो एक्ट के आरोपी को चार वर्ष का कारावास व 15,000 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई गई।

यह मामला थाना नोनहरा, जनपद गाजीपुर का है, जिसमें धारा 354(क) भादवि, 7/8 पॉक्सो एक्ट एवं 3(2)5 SC/ST एक्ट में अभियुक्त अब्बास पुत्र सज्जू निवासी ग्राम पारा, थाना नोनहरा, गाजीपुर पर मामला दर्ज किया गया था। मॉनिटरिंग सेल और अभियोजन पक्ष द्वारा साक्ष्यों को मजबूती से प्रस्तुत कर प्रभावी पैरवी की गई, जिसके परिणामस्वरूप माननीय न्यायालय ने अभियुक्त को दोषी करार देते हुए चार वर्ष के कारावास तथा 15,000 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया।उत्तर प्रदेश पुलिस प्रशासन द्वारा “ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के प्रयास लगातार जारी हैं, जिससे अपराधियों को कड़ी सजा दिलाई जा सके और न्याय व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

Post navigation

Previous: पुलिस ने हेरोइन तस्करी में लिप्त संगठित गिरोह पर कसा शिकंजा
Next: परिवार परामर्श केंद्र गाजीपुर ने मध्यस्थता से किया एक परिवार का पुनर्मिलन

संबंधित खबरें

IMG-20260819-WA0017
  • अपराध

जमानिया में 45 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 19-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260811-WA0026
  • अपराध

अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 11-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.