Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • घटना / दुर्घटना

इंस्टाग्राम पर किशोरी की अश्लील तस्वीरें वायरल, आईटी एक्ट के तहत FIR दर्ज

ब्यूरो 23-04-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250423-WA0005.jpg


गाजीपुर।  भांवरकोल थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक अज्ञात व्यक्ति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक किशोरी की आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल कर दीं। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और पीड़िता ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराकर न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़ित किशोरी के अनुसार, किसी अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल नंबर (8376804‌*) का इस्तेमाल कर उसके नाम से एक फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया और उस पर उसकी अश्लील तस्वीरें अपलोड कर दीं। किशोरी ने बताया कि इस हरकत से उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को गहरा आघात पहुंचा है। जब पत्रकारों ने उक्त मोबाइल नंबर को ट्रूकॉलर पर जांचा, तो उस पर ‘फोर्टिस स्ट्रेस हेल्पलाइन मिरिंडा (इंस्टा फ्रॉड)’ नाम प्रदर्शित हुआ, जिससे यह आशंका और भी बढ़ गई है कि इस घिनौनी हरकत के पीछे किसी संगठित गिरोह का हाथ हो सकता है। भांवरकोल के थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि किशोरी की लिखित शिकायत के आधार पर सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस गंभीरता से मामले की जांच कर रही है और जल्द ही इस कृत्य के दोषियों को गिरफ्तार करने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। इस घटना ने सोशल मीडिया पर महिलाओं और किशोरियों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंताएं बढ़ा दी हैं। पुलिस प्रशासन इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Post navigation

Previous: डॉ. संगीता बलवंत को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनीं महिला सशक्तिकरण समिति की सदस्य
Next: अनुपम यादव ने UPSC में लहराया परचम, हासिल की 237वीं रैंक

संबंधित खबरें

85 (2)
  • घटना / दुर्घटना

बेकाबू स्कॉर्पियो की चपेट में आए युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विशेष संवाददाता 08-06-2025
014 (8)
  • घटना / दुर्घटना

अज्ञात ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

विशेष संवाददाता 08-06-2025
01 (5)
  • घटना / दुर्घटना

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जलता ट्रेलर बना शोला, आधा दर्जन ट्रैक्टर जलकर खाक – बाल-बाल बचे चालक और सहायक

विशेष संवाददाता 07-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260512-WA0004
  • खबर ⁄ समाचार

परदेस से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

संतोष शर्मा 12-05-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.