Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध
  • घटना / दुर्घटना

गाजीपुर में बाइक हादसे में हलवाई की मौत, शादी के 10 दिन बाद उजड़ा सुहाग

विशेष संवाददाता 02-02-2025
47 (16)

गाजीपुर। सादात थाना क्षेत्र के प्यारेपुर साधु कुटी के पास रविवार की सुबह हुए एक भीषण सड़क हादसे में आजमगढ़ जिले के तरवां थाना क्षेत्र के भगवानपुर खिलवां गांव निवासी कुंदन यादव (27) की मौत हो गई। वहीं, दूसरे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर भेजा गया।

घटना के समय कुंदन यादव अपने भांजे अस्मित (7) और भांजी मुस्कान (12) को बाइक पर बैठाकर वाराणसी जा रहे थे। तभी विपरीत दिशा से आ रहे अखिलेश यादव (बड़ागांव निवासी) के साथ उनकी बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में कुंदन यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अखिलेश यादव और दोनों बच्चों को गंभीर चोटें आईं। कुंदन यादव ने वाराणसी के पहाड़िया में रहकर हलवाई का काम किया था। वह छह बहनों का इकलौता भाई था और 22 जनवरी को ही उसकी शादी हुई थी। उसकी पत्नी मंजू यादव के हाथों में अभी मेंहदी का रंग भी नहीं छूटा था, कि यह हादसा हो गया और उसका सुहाग उजड़ गया। घटना के बाद कुंदन यादव के परिवार में कोहराम मच गया। उसकी मां उर्मिला यादव और पिता श्यामलाल यादव मिर्जापुर पीएचसी पहुंचे, जहां उन्होंने अपने बेटे का शव देखकर करुण क्रंदन किया।सादात थाने की पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई विक्रम यादव की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही, दोनों बाइकों को भी कब्जे में ले लिया गया है। थानाध्यक्ष कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अखिलेश यादव को गंभीर हालत में वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। यह हादसा परिवार के लिए एक गहरी शोक की घड़ी बन गया है, और आसपास के लोग भी इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त कर रहे हैं।

Post navigation

Previous: विरोध करने पर बदमाशों ने पीट-पीटकर तोड़े हाथ-पैर, एफआईआर दर्ज
Next: भा.क.पा. करण्डा की बैठक में सरकार पर किया कटाक्ष

संबंधित खबरें

IMG-20260819-WA0017
  • अपराध

जमानिया में 45 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 19-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260811-WA0026
  • अपराध

अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 11-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.